इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

दतिया विस उपचुनावः मतगणना जारी, 5वें राउंड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार 308 वोटों से आगे

03 Aug 2026



दतिया, 03 अगस्त (एजेंसी)। मध्य प्रदेश की चर्चित दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना हो रही है। खबर लिखे जाने तक पांचवें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। इस राउंड तक कांग्रेस उम्मीदवार 308 मतों से आगे चल रहे हैं।


आज सुबह दतिया शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में 8 बजे मतगणना शुरू हुई। पहले राउंड की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के (भाजपा) उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने बढ़त बनाई थी। इस राउंड में उन्हें 4,441 और कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह को 3,532 वोट प्राप्त हुए थे। इस प्रकार भाजपा ने पहले राउंड में 909 वोटों की बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन इसके बाद के तीन राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने बाजी मारते हुए 808 मतों की बढ़त हासिल कर ली।


दूसरे राउंड में भाजपा को 3702 और कांग्रेस को 4011 वोट मिले, जबकि तीसरे राउंड में भाजपा को 4146 और कांग्रेस को 5054 मत हासिल हुए। वहीं, चौथे राउंड में भाजपा को 4058 और कांग्रेस 4858 वोट मिले। लगातार तीन राउंड में बढ़त हासिल करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह चार राउंड के बाद भाजपा उम्मीदवार से 800 मतों से आगे निकल गए, लेकिन पांचवें राउंड की मतगणना में भाजपा को 4282 और कांग्रेस को 3757 मत हासिल हुए। इससे कांग्रेस की लीट कम होकर 308 मतों की रह गई।


इधर, मतगणना के बीच जीत-हार को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी जारी है। कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने कहा है कि हम 12 हजार से 15 हजार वोटों से जीतेंगे। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भाजपा ही जीतेगी, मैं प्रारंभ से ही कह रहा हूं। ये मेरे अकेले की मेहनत नहीं है, भाजपा में सामूहिक प्रयास होता है। जिम्मेदारी सभी की रहती है। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सभी ने मेहनत की है, ये जरूर रंग लाएगी।


दतिया विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान 71.44% मतदान हुआ है। यहां कुल 15 राउंड में मतगणना संपन्न होगी। मतगणना के लिए 21 टेबल लगाई हैं, जहां करीब 350 अधिकारी-कर्मचारी तैनात हैं। मतगणना स्थल को सुरक्षा की दृष्टि से छावनी में तब्दील कर दिया गया है। केवल अधिकृत पासधारकों को ही प्रवेश दिया

जा रहा है।