इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

अमेरिकाः बच्चों के डेटा को लेकर टिकटॉक पर कार्रवाई, 400 मिलियन डॉलर में समझौता

22 Aug 2026



वॉशिंगटन, 22 अगस्त (एजेंसी)। बच्चों की ऑनलाइन प्राइवेसी से जुड़े मामले को सुलझाने के लिए टिकटॉक और उसकी मूल कंपनी बाइटडांस, अमेरिकी न्याय विभाग को 400 मिलियन डॉलर का भुगतान करने पर सहमत हो गई है। अमेरिकी न्याय विभाग ने इस समझौते को बच्चों और उनके माता-पिता के लिए अहम कदम बताया है।


तुर्किए की सरकारी समाचार एजेंसी अनाडोलू के अनुसार, न्याय विभाग को टिकटॉक तुरंत 300 मिलियन डॉलर का भुगतान करेगा। बाकी 100 मिलियन डॉलर का भुगतान तब किया जाएगा, जब अदालत टिकटॉक के पुराने वर्जन म्यूजिकल.ली से जुड़े पिछले सहमति आदेश को रद्द कर देगी।


अमेरिकी न्याय विभाग ने 2024 में टिकटॉक और बाइटडांस के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। आरोप था कि प्लेटफॉर्म ने बच्चों की ऑनलाइन गोपनीयता सुरक्षा अधिनियम (सीओपीपीए) का उल्लंघन किया।


इस मामले में आरोप लगाया गया था कि टिकटॉक ने 13 साल से कम उम्र के बच्चों को अकाउंट बनाने की अनुमति दी और माता-पिता के अनुरोध के बावजूद उनके अकाउंट तथा निजी डेटा को हटाने में नाकाम रहा।


अमेरिकी न्याय विभाग के एसोसिएट अटॉर्नी जनरल स्टेनली वुडवर्ड जूनियर ने कहा कि समझौता अमेरिकी बच्चों और माता-पिता के लिए बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि विभाग की प्राथमिकता बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षित रखना और कंपनियों को उनकी कानूनी जिम्मेदारियों का पालन करने के लिए जवाबदेह बनाना है।


न्याय विभाग के अनुसार, मुकदमा दायर होने के बाद टिकटॉक ने अपनी ओनरशिप, मैनेजमेंट, अनुपालन व्यवस्था और प्राइवेसी से जुड़ी प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।


विभाग ने बताया कि अब टिकटॉक का अमेरिकी कारोबार टिकटॉक यूएसडीएस संयुक्त उद्यम के नियंत्रण में है, जिसमें अमेरिकी निवेशकों की बहुमत हिस्सेदारी है।


टिकटॉक और बाइटडांस लंबे समय से अमेरिका में राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी को लेकर जांच के घेरे में रहे हैं। 2024 में पारित एक अमेरिकी कानून के तहत बाइटडांस को टिकटॉक में अपनी हिस्सेदारी बेचने या अमेरिका में ऐप पर प्रतिबंध का सामना करने का विकल्प दिया गया था।


अमेरिकी अधिकारियों की चिंताओं का एक प्रमुख कारण बाइटडांस के चीन से संबंध रहे हैं। अमेरिकी पक्ष को आशंका रही है कि टिकटॉक के जरिए अमेरिकी यूजर्स का डेटा चीनी सरकार तक पहुंच सकता है। टिकटॉक और बाइटडांस ने इन आरोपों का विरोध किया है।


नए समझौते के तहत 400 मिलियन डॉलर का भुगतान और प्राइवेसी से जुड़े उपायों में बदलाव इस विवाद को सुलझाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।