इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

जापान के रिकॉर्ड रक्षा बजट पर भड़के उत्तर कोरिया ने इसे युद्ध की तैयारी करार दिया

22 Aug 2026



सियोल, 22 अगस्त (एजेंसी)। उत्तर कोरिया ने जापान के प्रस्तावित रिकॉर्ड रक्षा बजट की कड़ी आलोचना करते हुए इसे आक्रामक युद्ध की तैयारी करार दिया है। प्योंगयांग ने चेतावनी दी कि जापान के बढ़ते सैन्य खर्च के खिलाफ क्षेत्रीय देश एकजुट होकर कड़ा जवाब देंगे।


दक्षिण कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी योनहाप व अन्य मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जापान के रक्षा मंत्रालय ने अगले वित्तीय वर्ष के लिए करीब 8.9 ट्रिलियन येन (लगभग 60 अरब अमेरिकी डॉलर) के रिकॉर्ड बजट का अनुरोध किया है। साल के अंत में बजट को अंतिम मंजूरी मिलने पर इसके करीब 10 ट्रिलियन येन तक पहुंचने की संभावना है।


उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने जापान के रक्षा बजट को लेकर देश के प्रमुख अखबार 'रोडोंग सिनमुन' में प्रकाशित टिप्पणी का हवाला दिया। टिप्पणी में कहा गया कि सैन्य बजट में लगातार बढ़ोतरी क्षेत्र और दुनिया में अस्थिरता पैदा करने वाला खतरनाक कदम है। उत्तर कोरिया का दावा है कि जापान का बढ़ता सैन्य खर्च हथियारों का भंडार बढ़ाने और आक्रामक युद्ध की तैयारी के उद्देश्य से किया जा रहा है।


उत्तर कोरिया ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय जापान के बढ़ते सैन्यीकरण को स्वीकार नहीं करेगा और इसके खिलाफ एकजुट होकर जवाब देगा।


रिपोर्ट में जापान के अमेरिका निर्मित टॉमहॉक क्रूज मिसाइलों को अपनी सैन्य क्षमता में शामिल करने के फैसले की भी आलोचना की गई।


उत्तर कोरिया ने जापान के बढ़ते सैन्य खर्च पर सवाल उठाते हुए उसके भारी राष्ट्रीय कर्ज का भी जिक्र किया। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल के अंत में जापान का राष्ट्रीय कर्ज करीब 1,343 ट्रिलियन येन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। आरोप लगाया कि करदाताओं के पैसे का इतना बड़ा हिस्सा सैन्य क्षेत्र में खर्च करना जापान को शांतिपूर्ण देश बनाने के उद्देश्य से नहीं किया जा रहा है।


उत्तर कोरिया ने जापान के 'रक्षा' और 'आत्मरक्षा' के तर्क को भी खारिज किया। प्योंगयांग का कहना है कि जापान इन शब्दों की आड़ में अपनी सैन्य क्षमताओं के विस्तार और कथित आक्रामक सैन्य नीति को छिपाने की कोशिश कर रहा है।


जापान की ओर से प्रस्तावित रिकॉर्ड रक्षा बजट ऐसे समय में सामने आया है जब पूर्वी एशिया में सुरक्षा तनाव लगातार बना हुआ है। उत्तर कोरिया के मिसाइल कार्यक्रम, जापान की रक्षा क्षमता में वृद्धि और अमेरिका-जापान-दक्षिण कोरिया के बढ़ते सैन्य सहयोग के बीच क्षेत्रीय तनाव और बढ़ने की आशंका बनी हुई है।