इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

कोरिया गणराज्य के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश से की मुलाकात

30 Jan 2026



नई दिल्ली, 30 जनवरी (हि.स.)। कोरिया गणराज्य के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को संसद भवन में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कोरिया गणराज्य की नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष ली हैक-यंग ने किया। इस अवसर पर हरिवंश ने कहा कि भारत और कोरिया गणराज्य मजबूत और प्रगतिशील लोकतंत्र हैं तथा दोनों देशों के बीच संसदीय आदान-प्रदान की सुदृढ़ परंपरा रही है।


बैठक के दौरान हरिवंश ने द्विपक्षीय सहयोग के बहुआयामी स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत और कोरिया गणराज्य के बीच व्यापार एवं निवेश, रक्षा, संस्कृति तथा जन-जन के संपर्क जैसे क्षेत्रों में घनिष्ठ साझेदारी है। यह सहयोग लोकतंत्र, कानून के शासन, वैश्विक शांति और समृद्धि के साझा मूल्यों पर आधारित है।


दोनों देशों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों का उल्लेख करते हुए हरिवंश ने कहा कि अयोध्या की राजकुमारी सुरिरत्ना और गिम्हे के राजा किम सुरो के बीच वैवाहिक संबंध भारत और कोरिया के बीच गहरे सभ्यतागत रिश्तों को दर्शाता है। उन्होंने इसे दोनों देशों की ऐतिहासिक निकटता का प्रतीक बताया।


हरिवंश ने यह भी कहा कि वर्ष 2011 में कोरिया गणराज्य सरकार द्वारा सियोल में नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की 150वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा स्थापित की गई थी। गुरुदेव टैगोर द्वारा 1929 में लिखी गई कविता ‘लैम्प ऑफ द ईस्ट’ कोरिया के गौरवशाली अतीत और उज्ज्वल भविष्य के प्रति सम्मान का प्रतीक है, जिसे आज भी कोरियाई जनता स्नेहपूर्वक स्मरण करती है।


द्विपक्षीय व्यापार और निवेश पर संतोष व्यक्त करते हुए हरिवंश ने कहा कि भारत और कोरिया के बीच व्यापार लगभग 27 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच चुका है। उन्होंने उल्लेख किया कि हुंडई, सैमसंग और एलजी जैसी कोरियाई कंपनियां भारत में घर-घर में पहचानी जाती हैं।


संसद सदस्यों की भूमिका को रेखांकित करते हुए हरिवंश ने संसदीय सहयोग को और मजबूत करने के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया और प्रतिनिधिमंडल के भारत प्रवास के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्यसभा के कई सदस्य, सचिव-जनरल, वरिष्ठ अधिकारी तथा विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।