इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

सागर : बकरी चराने के विवाद में पिता-पुत्र की हत्या, दो महिलाएं घायल

25 Aug 2026



सागर, 25 अगस्त (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। मध्य प्रदेश के सागर जिले में राहतगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कठौंदा फाजलपुर में सोमवार देर शाम बकरी चराने को लेकर उपजा मामूली विवाद दोहरी हत्या में बदल गया। लंबे समय से चले आ रहे ज़मीनी विवाद के बीच बकरियों के खेत में घुसने पर चार लोगों ने पिता-पुत्र पर धारदार हथियारों और लाठियों से हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में दोनों की मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष की दो महिलाएं भी घायल हुई हैं।


पुलिस के अनुसार, बाबूलाल आदिवासी और खेमचंद अहिरवार के परिवारों के बीच पट्टे की सरकारी जमीन को लेकर काफी समय से तनातनी चल रही थी। सोमवार देर शाम 65 वर्षीय पूरन आदिवासी और उनके 45 वर्षीय बेटे बाबूलाल आदिवासी खेत के पास मवेशी व बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान कुछ बकरियां भटककर खेमचंद के खेत में चली गईं। बकरियां खेत में घुसते ही दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि खेमचंद अहिरवार के परिवार के चार लोगों ने कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से पूरन और बाबूलाल पर हमला बोल दिया।


चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, तो आरोपी वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए। परिजन गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को बाइक पर लादकर तुरंत राहतगढ़ अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस हिंसक झड़प के दौरान दूसरे पक्ष की सीमा अहिरवार और उनकी बेटी पूजा अहिरवार भी घायल हुई हैं। दोनों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना की सूचना मिलते ही राहतगढ़ थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।


---------------