इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

दिल्लीः मुख्यमंत्री ने तेहखंड एटीएस का किया उद्घाटन, 50 ईवी बसों और दिल्ली–रेवाड़ी ई-बस सेवा को दिखाई झंडी

03 Sep 2026



नई दिल्ली, 03 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को डीटीसी के तेहखंड डिपो में स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र (एटीएस) का उद्घाटन किया। उन्होंने हसनपुर और गाजीपुर डिपो में सार्वजनिक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशनों का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 50 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाने के साथ ही दिल्ली और रेवाड़ी के बीच अंतरराज्यीय ई-बस सेवा की भी शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने डीटीसी की कॉफी टेबल बुक का भी अनावरण किया। इस दौरान दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ पंकज कुमार सिंह, दक्षिणी दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी उपस्थित रहे।


मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सरकार को सेफ्टी, सस्टैनबिलिटी, सीमलेस कनेक्टिविटी, स्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे चार प्रमुख क्षेत्रों पर लगातार काम करना होगा। यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए नई इलेक्ट्रिक बसों में सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन सहित कई सुरक्षा सुविधाएं दी गई हैं। दिल्ली में बस नेटवर्क का विस्तार कर शहर के अलग-अलग हिस्सों के बीच संपर्क को और बेहतर बनाया जा रहा है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिल सके।


मुख्यमंत्री ने पिछली सरकार के कार्यकाल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उस समय काम करने के बजाय काम की फिक्र और फिक्र का जिक्र अधिक किया जाता था। लंबे समय तक डीटीसी कर्ज में रहा, कर्मचारी परेशान रहे और ड्राइवर, कंडक्टर और अधिकारियों की समस्याएं उलझी रहीं। दिल्ली की जनता लंबे समय तक बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसती रही, लेकिन वर्तमान सरकार के करीब डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में दिल्ली ने विकास की नई रफ्तार पकड़ी है।


मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि अब तक 18 लाख महिलाओं ने पिंक कार्ड बनवा लिए हैं। महिलाओं को पिंक कार्ड बनवाने के लिए 17 सितंबर तक यानी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन तक, अतिरिक्त अवसर दिया गया है। इसके बाद पिंक टिकट की व्यवस्था समाप्त की जाएगी। उन्होंने दिल्ली की महिलाओं से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपना पिंक कार्ड बनवाएं।


मुख्यमंत्री ने डीटीसी तेहखंड डिपो में दिल्ली के दूसरे स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र (एटीएस) का उद्घाटन किया। इससे पहले नंद नगरी डिपो में एटीएस शुरू किया जा चुका है। तेहखंड का यह 4-लेन स्वचालित परीक्षण केंद्र वाहनों की फिटनेस जांच को ज्यादा वैज्ञानिक, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाएगा। इस एटीएस में भारी मोटर वाहनों के लिए 2 लेन, हल्के मोटर वाहनों के लिए एक लेन और दोपहिया वाहनों के लिए एक लेन होगी। इसकी वार्षिक परीक्षण क्षमता 72,000 वाहन होगी, जिसमें 52,000 भारी/हल्के मोटर वाहन और 20,000 दोपहिया वाहन शामिल हैं। पूरी परीक्षण प्रक्रिया स्वचालित होगी, जिससे मानवीय हस्तक्षेप कम होगा और वाहन फिटनेस आकलन में सटीकता और पारदर्शिता बढ़ेगी।


मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान डीटीसी बेड़े में शामिल की गई 50 नई 12-मीटर शून्य-उत्सर्जन इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई गई। दिल्ली सरकार ने हरित और सुविधाजनक अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी को बढ़ाते हुए दिल्ली-रेवाड़ी शून्य-उत्सर्जन अंतरराज्यीय ई-बस सेवा की शुरुआत की। यह सेवा धौला कुआं-गुरुग्राम-मानेसर-धारूहेड़ा-रेवाड़ी मार्ग पर चलेगी। धौला कुआं से रेवाड़ी तक लगभग 86 किलोमीटर की पूरी यात्रा का किराया 153 रुपये रखा गया है। ये बसें सुबह 6:05 से शाम 6:00 बजे तक निर्धारित समय सारणी के अनुसार चलेंगी, जबकि रेवाड़ी से धौला कुआं के लिए सेवाएं सुबह 9:35 से रात 9:25 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।


मुख्यमंत्री ने डीटीसी हसनपुर और गाजीपुर डिपो में सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशनों का भी उद्घाटन किया। दोनों डिपो आनंद विहार बस अड्डे के नजदीक स्थित हैं। इन चार्जिंग स्टेशनों से क्षेत्र में ईवी चार्जिंग बुनियादी ढांचे की पहुंच बढ़ेगी और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा। प्रत्येक चार्जिंग स्टेशन में 240 किलोवाट क्षमता के 4 ईवी चार्जर लगाए गए हैं। ये चार्जर भारी वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक कारों को भी चार्ज कर सकेंगे। चार्जिंग सुविधा को 1600 केवीए कॉम्पैक्ट सबस्टेशन का सपोर्ट दिया गया है, जिसमें ट्रांसफॉर्मर, एचटी/एलटी पैनल और अन्य जरूरी विद्युत बुनियादी ढांचा शामिल है।


इस अवसर पर दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन को स्वच्छ, सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए तेहखंड डिपो में स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र शुरू किया गया है। यहां सालाना करीब 72,000 वाहनों की फिटनेस जांच होगी। डीटीसी में 50 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल होने से बस बेड़ा करीब 6,840 हो जाएगा, जिसमें लगभग 5,100 इलेक्ट्रिक बसें होंगी। दिल्ली-रेवाड़ी अंतरराज्यीय ई-बस सेवा तथा हसनपुर और गाजीपुर में सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन भी शुरू किए गए हैं।


उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य दिल्लीवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित, आरामदायक और भरोसेमंद परिवहन देना है। साथ ही, डीटीसी को मजबूत कर कर्ज से लाभ की स्थिति में लाने और कर्मचारियों की वैध मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।