इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

शुभेंदु ने किया उत्तम कुमार फिल्म सेंटर का शिलान्यास, राज्य सरकार के सांस्कृतिक सलाहकार होंगे मिथुन चक्रवर्ती

04 Sep 2026



कोलकाता, 4 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। महानायक उत्तम कुमार की जन्मशताब्दी के अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को न्यू टाउन में प्रस्तावित ‘उत्तम कुमार फिल्म सेंटर’ का शिलान्यास किया। करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस फिल्म सेंटर को बंगाल के फिल्म और मनोरंजन उद्योग के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को राज्य सरकार का सांस्कृतिक सलाहकार बनाए जाने की घोषणा की।


पश्चिम बंगाल सरकार के सूचना एवं संस्कृति विभाग की ओर से बताया गया कि महानायक उत्तम कुमार की जन्मशताब्दी समारोह की शुरुआत गुरुवार शाम नंदन परिसर में हुई। इसके अगले दिन न्यू टाउन में फिल्म सेंटर का भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया।


प्रस्तावित ‘उत्तम कुमार फिल्म सेंटर’ को तीन प्रमुख हिस्सों में विकसित किया जाएगा। पहले हिस्से में 700 से 750 सीटों की क्षमता वाले दो सिनेमा हॉल, प्रीव्यू थिएटर, फूड कोर्ट और कार पार्किंग की सुविधा होगी। दूसरे हिस्से में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए करीब 1,000 सीटों वाला सभागार और खुले में थिएटर बनाया जाएगा।


सेंटर के तीसरे हिस्से में एनीमेशन, दृश्य प्रभाव (वीएफएक्स), गेमिंग, कॉमिक्स और फिल्मों के पोस्ट-प्रोडक्शन से जुड़ी प्रयोगशालाएं तथा स्टूडियो बनाए जाएंगे। इसका उद्देश्य बंगाल के मीडिया और मनोरंजन उद्योग को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।


सरकार का मानना है कि एनीमेशन और दृश्य प्रभाव जैसी तकनीकों की भूमिका आने वाले दिनों में बंगाली फिल्मों में और बढ़ेगी। खासकर साहसिक और काल्पनिक फिल्मों में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए फिल्म सेंटर में उपलब्ध सुविधाएं स्थानीय कलाकारों और युवाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं। इससे फिल्म निर्माताओं को भी अपेक्षाकृत कम लागत में आधुनिक तकनीकी सेवाएं मिलने की उम्मीद है।


सरकार ने आने वाले कुछ वर्षों में फिल्म सेंटर का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को राज्य सरकार में सांस्कृतिक सलाहकार की जिम्मेदारी दिए जाने की घोषणा की।


न्यू टाउन में आयोजित शिलान्यास समारोह में मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल के अलावा प्रसेनजीत चटर्जी यीशु सेनगुप्ता, रंजित मल्लिक सहित बांग्ला फिल्म जगत की कई हस्तियां मौजूद थीं।