इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

जमीन हड़पने के आरोप में तृणमूल नेता काजल घोष गिरफ्तार

06 Sep 2026



सिलीगुड़ी, 06 सितंबर (एजेंसी)। जमीन से जुड़े करीब नौ साल पुराने मामले में फांसीदेवा के प्रभावशाली तृणमूल कांग्रेस नेता और सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण के सदस्य रह चुके काजल घोष को पुलिस ने खोरीबाड़ी इलाके से शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें खोरीबाड़ी थाने ले जाया गया।


उन पर राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर कथित तौर पर जाली दस्तावेजों के जरिए एक विधवा महिला की सरकारी पट्टे की जमीन हड़पने और वहां बॉट लीफ फैक्ट्री स्थापित करने का गंभीर आरोप है।


सूत्रों के अनुसार, सिलीगुड़ी महकमे के फांसीदेवा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व तृणमूल को-ऑर्डिनेटर काजल घोष ने करीब नौ वर्ष पहले विधाननगर के बड़ा पाइपकाड़ा मौजा में विधवा महिला के नाम दर्ज एक एकड़ से अधिक कृषि भूमि पर कथित तौर पर कब्जा कर लिया था। आरोप है कि इसके बाद वहां श्रीरूपा टी एंड इंडस्ट्री नाम से चाय प्रसंस्करण इकाई (बॉट लीफ फैक्ट्री) स्थापित की गई थी।


शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकियां दी गईं। राजनीतिक प्रभाव के कारण वह लंबे समय तक कार्रवाई नहीं कर सकी। हालांकि, हालात बदलने के बाद उन्होंने सात अगस्त को फांसीदेवा थाने में काजल घोष और उनकी पत्नी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।


शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और उन्हें गिरफ्तार किया।


पुलिस के मुताबिक, काजल घोष के खिलाफ जमीन पर कब्जे के अलावा कथित तौर पर अन्य असामाजिक गतिविधियों से संबंधित पुराने मामले भी है। रविवार को उन्हें सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।