इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

एफिल टॉवर महिला कर्मचारियों से जुड़े विवाद को विदेश मंत्रालय ने संबंधित पक्षों का मसला बताया

08 Sep 2026



नई दिल्ली, 08 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। विदेश मंत्रालय ने पेरिस स्थित एफिल टावर में भारतीय मूल के धार्मिक संगठन बीएपीएस के एक प्रतिनिधिमंडल की निजी यात्रा के दौरान महिला कर्मचारियों को कथित तौर पर कुछ क्षेत्रों से हटाए जाने या उनकी जगह पुरुष कर्मचारियों को तैनात किए जाने की खबरों पर कोई पक्ष नहीं रखा है। मंत्रालय का कहना है कि यह संबंधित पक्षों का मामला है।


विवाद 5 सितंबर को बीएपीएस प्रतिनिधिमंडल की एफिल टावर यात्रा से जुड़ा है। बीएपीएस ने पेरिस के निकट अपना पहला प्रमुख पारंपरिक हिंदू मंदिर बनाया है। रिपोर्टों के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल में शामिल ब्रह्मचारी साधु महिलाओं के साथ संपर्क या बातचीत से बचने की धार्मिक प्रतिज्ञाओं का पालन करते हैं। इसी आधार पर एफिल टावर का संचालन करने वाली संस्था एसईटीई ने कथित तौर पर यात्रा के दौरान कुछ महिला कर्मचारियों की तैनाती को लेकर व्यवस्था की थी।


प्रवक्ता ने कहा, “हमें पेरिस क्षेत्र में बीएपीएस संस्था द्वारा एक मंदिर के उद्घाटन की जानकारी है। टावर से संबंधित विशेष मुद्दे के बारे में, यह पूरी तरह से संबंधित संस्थाओं के बीच का मामला है।”


मामला उस समय गंभीर हो गया जब 7 सितंबर को एफिल टावर के कर्मचारियों ने कथित लैंगिक आधार वाली व्यवस्था के विरोध में हड़ताल कर दी। इसके कारण एफिल टावर को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। एसईटीई ने बाद में इस व्यवस्था को अपनी गलती बताते हुए माफी मांगी। बीएपीएस ने भी घटना पर खेद जताते हुए माफी जारी की। फ्रांस में इस मामले की जांच जारी है।