इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

झांसी : बेतवा में नाव पलटी, सगे भाई तेज बहाव में बहे

08 Sep 2026


  • मछली शिकारियों को देखने पहुंचे थे नदी किनारे, नाव लेकर गहराई में उतरना पड़ा भारी

झांसी, 08 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित बरुआसागर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बेतवा नदी में दर्दनाक हादसा हो गया। पुराने नोटघाट रेलवे पुल के नीचे मछली के शिकारियों को देखने पहुंचे दो सगे भाई नाव पर सवार होकर नदी में उतर गए। कुछ दूरी पर गहराई में पहुंचते ही नाव डगमगाई और अचानक पलट गई। हादसे में सगे भाई तेज बहाव में बह गए। देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नदी में लगातार तलाश करती रही।

जानकारी के अनुसार, बरुआसागर थाने के पीछे रहने वाले मछली कारोबारी राजू रायकवार मंगलवार सुबह अपने दोनों बेटों महेन्द्र रायकवार (24) और मनीष रायकवार (20) के साथ पुराने नोटघाट पुल के पास पहुंचे थे। इसी दौरान पिता राजू किसी काम से वहां से चले गए। उनके जाते ही दोनों बेटे वहां रखी नाव को पानी में उतारकर नदी में चले गए। कुछ दूर जाने के बाद नाव तेज बहाव और गहराई की चपेट में आकर असंतुलित होकर पलट गई। दोनों भाई पानी में गिरकर बहते हुए नदी में आंखों से ओझल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक विशेष पाल सिंह समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई गई। मध्य प्रदेश पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। देर शाम एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और नाव के जरिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक दोनों की तलाश जारी थी।

पिता ने मना किया था, फिर भी नाव लेकर चले गए

पिता राजू रायकवार ने बताया कि उनका मछली पकड़ने का ठेका है और इसी सिलसिले में वह बेटों के साथ नदी किनारे आए थे। उन्होंने दोनों बेटों को नाव लेकर नदी में जाने से मना किया था। कुछ देर के लिए दूर जाने के बाद लौटे तो दोनों नाव लेकर नदी में जा चुके थे। हादसे की खबर मिलते ही पिता बदहवास हो गए। उन्होंने बिलखते हुए कहा कि,“साहब, हम बर्बाद हो गए हैं। पूरा घर उजड़ गया।”

नदी में लापता भाइयों में महेन्द्र शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। हादसे के बाद मां अंजू रायकवार समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बेहाल है। परिजन देर शाम तक नदी किनारे दोनों भाइयों के मिलने की आस लगाए बैठे रहे।

प्रत्यक्षदर्शी मछुआरों राजाराम और बाबूलाल ने बताया कि नाव पलटने के बाद दोनों भाई मदद के लिए चीख रहे थे। लेकिन नदी का बहाव इतना तेज था कि देखते ही देखते दोनों पानी में बह गए।




---------------