इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

केंद्रीय बजट में खेल क्षेत्र को प्राथमिकता, 10 वर्षों के लिए ‘खेलो इंडिया मिशन’ का प्रस्ताव

01 Feb 2026



नई दिल्ली, 01 फ़रवरी (हि.स.)। केंद्रीय बजट में खेल क्षेत्र को बड़ी प्राथमिकता दी गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में बजट पेश करते हुए खेल अवसंरचना, जमीनी स्तर पर प्रतिभा विकास और खेल उद्योग को मजबूत करने के लिए कई अहम घोषणाएं कीं।


वित्त मंत्री ने कहा कि भारत में उच्च गुणवत्ता वाले और किफायती खेल उपकरणों के निर्माण की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने खेल वस्तुओं के लिए एक समर्पित पहल का प्रस्ताव रखा, जिससे मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा। यह कदम ‘मेक इन इंडिया’ के तहत खेल उपकरण निर्माण को सशक्त करेगा और खिलाड़ियों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करेगा।


इससे पहले केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने कहा था कि भारत में खेल उपकरण काफी महंगे हैं और अधिकांश उच्च गुणवत्ता वाले उपकरण आयात किए जाते हैं। उन्होंने भरोसा जताया था कि यदि इन्हें देश में तय मानकों के साथ बनाया जाए, तो खेल पारिस्थितिकी तंत्र में बड़ा बदलाव आ सकता है।


बीते कुछ वर्षों में खेल सरकार के प्रमुख फोकस क्षेत्रों में शामिल रहा है। पिछले केंद्रीय बजट में युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय को 3,794.30 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, जो इससे पहले के वर्ष की तुलना में 10.23 प्रतिशत अधिक था। इसमें सबसे अधिक लाभ ‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रम को मिला, जो जमीनी स्तर पर प्रतिभा खोज और विकास पर केंद्रित है।


वित्त मंत्री ने यह भी घोषणा की कि ‘खेलो इंडिया मिशन’ को अगले 10 वर्षों के लिए और विस्तारित किया जाएगा। इस मिशन के तहत प्रतिभा विकास के लिए एकीकृत ढांचा, प्रशिक्षण केंद्र, खेल विज्ञान और तकनीक का समावेश, प्रतियोगिताओं और लीग्स का आयोजन तथा खेल अवसंरचना का विकास किया जाएगा।


भारत में खेलों पर बढ़ता यह जोर ऐसे समय में सामने आया है, जब देश 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करने जा रहा है और 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भी बोली लगाने की तैयारी में है।