इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

राजस्थान हाईकोर्ट ने निकाय चुनाव की 19 याचिकाएं एक साथ खारिज की

09 Sep 2026



जोधपुर, 09 सितम्बर (एजेंसी)। राजस्थान हाईकोर्ट ने नगरीय निकाय चुनाव से जुड़ी 19 याचिकाएं खारिज कर दी हैं। इन याचिकाओं में उम्मीदवारों ने अपने नामांकन रद्द होने को चुनौती दी थी। कोर्ट ने साफ किया कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद वह नामांकन रद्द करने के मामलों में दखल नहीं दे सकता। जस्टिस मुकेश राजपुरोहित की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। हालांकि, अदालत ने याचिकाकर्ताओं को यह छूट दी है कि वे चुनाव नतीजे आने के बाद कानूनी प्रावधानों के तहत चुनाव याचिका दायर कर सकते हैं।


दरअसल राज्य निर्वाचन आयोग ने 19 अगस्त 2026 को राजस्थान की 309 नगर पालिकाओं, नगर परिषदों और नगर निगमों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया था। गत 31 अगस्त तक नामांकन भरे गए और 1 सितंबर को रिटर्निंग अधिकारियों ने इनकी जांच की। इस दौरान कई उम्मीदवारों के नामांकन अलग-अलग वजहों से रद्द कर दिए गए। इसके बाद चूरू की निधि सैन, सिरोही की सुंदर माली, पाली की हिना देवी, जैसलमेर की सोनू और पुष्पा देवी समेत कई उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। याचिकाकर्ताओं के वकीलों ने दलील दी कि नामांकन पत्र छोटी और तकनीकी गलतियों के आधार पर रद्द किए गए। कुछ मामलों में नोटरी के दस्तखत नहीं थे, गवाह के दस्तखत छूट गए थे या नगर पालिका का थोड़ा बकाया था। वकीलों ने राजस्थान नगरपालिका (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 13(3) का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई बड़ी गलती नहीं है, तो नामांकन रद्द नहीं करना चाहिए। वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से वरिष्ठ वकील विकास बालिया और राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता राजेश पंवार ने याचिकाओं पर ही सवाल उठाए। उनका कहना था कि चुनाव अधिसूचना जारी होते ही चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 243जेडजी(बी) और राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 की धारा 30(2) के तहत चुनाव प्रक्रिया के बीच कोर्ट के दखल पर रोक है।