इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

नाबालिग से दुष्कर्म के जुर्म में 20 साल की जेल, 40 हजार का जुर्माना

11 Sep 2026



डूंगरपुर, 11 सितंबर (एजेंसी)। नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के गंभीर मामले में पोक्सो न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। विशेष पोक्सो अदालत ने आरोपित को दोषी करार देते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही आरोपित पर कुल 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।


मामले के अनुसार, 7 दिसंबर 2025 को पीड़िता के पिता ने पुलिस थाना रामसागड़ा में एक लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि उनकी नाबालिग पुत्री 7 नवंबर 2025 को स्कूल से लौटने के बाद दोपहर करीब 3-4 बजे बिना बताए घर से निकल गई थी। परिजनों द्वारा काफी तलाश और पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपित राकेश पुत्र कांतिलाल डामोर, निवासी कुवालिया फला डाबरा पाडा, पुलिस थाना अर्थूना जिला बांसवाड़ा, नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।


अनुसंधान के दौरान पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाबालिग पीड़िता को दस्तयाब किया। बालिका की मेडिकल जांच और चिकित्सकीय परीक्षण कराने पर उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच की गति बढ़ा दी।


मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डूंगरपुर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के आदेशानुसार एक विशेष टीम का गठन किया गया। रामसागड़ा थानाधिकारी कैलाश पंसारिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित राकेश डामोर को राजकोट गुजरात से डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने आधुनिक और वैज्ञानिक तरीकों का उपयोग कर निष्पक्ष जांच की और आरोपित के खिलाफ मजबूत साक्ष्य जुटाकर न्यायालय में चालान पेश किया। अदालत में सुनवाई के दौरान विशिष्ट लोक अभियोजक (पोक्सो न्यायालय, डूंगरपुर) नरेश कलाल ने प्रभावी पैरवी की।


मामले में दोनों पक्षों की बहस और साक्ष्यों का अनुशीलन करने के बाद पोक्सो न्यायालय ने आरोपित राकेश डामोर को दोषी माना। अदालत ने उसे पोक्सो एक्ट 2012 की धारा 5(L)/6 के तहत 20 साल के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने तथा धारा 5(J)(ii)/6 के तहत भी 20 साल के कठोर कारावास व 40 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। अर्थदण्ड अदा न करने की स्थिति में दोषी को छह-छह माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।