इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

पुलिस अनुमति नहीं मिलने पर भी 15 सितंबर को मुंबई कूच करेंगे मनोज जरांगे

13 Sep 2026



मुंबई, 13 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। मराठा आरक्षण आंदोलन के लिए मुंबई में पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद मराठा नेता मनोज जरांगे ने रविवार को स्पष्ट किया कि आंदोलन किसी भी हालत में नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा कि वे रविवार से सलाइन और पानी लेना भी बंद कर देंगे और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 सितंबर को जालना से मुंबई के लिए रवाना होंगे। जरांगे ने कहा कि 19 सितंबर को मुंबई के आजाद मैदान पहुंचकर वे वहां आंदोलन और भूख हड़ताल जारी रखेंगे।


जालना में 29 अगस्त से मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे जरांगे ने पत्रकारों से कहा कि सरकार कथित तौर पर साजिश के तहत उनके मुंबई आंदोलन को रोकना चाहती है। इसी वजह से पुलिस इस बार आंदोलन की अनुमति नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष गणेशोत्सव के दौरान उनके आंदोलन को अनुमति दी गई थी।


जरांगे ने कहा कि वह तय कार्यक्रम के अनुसार जालना से मुंबई के लिए रवाना होंगे। सरकार चाहे तो उन पर गोलियां चला सकती है, लेकिन वे पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने सरकार से अपने फैसले पर पुनर्विचार कर आंदोलन की अनुमति देने की मांग की।


पुलिस ने इन कारणों से नहीं दी अनुमति


जरांगे के आंदोलन की अनुमति के संबंध में मराठा नेता वीरेंद्र पवार रविवार को आजाद मैदान पुलिस स्टेशन पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। हालांकि, पुलिस ने कई कारणों का हवाला देते हुए आंदोलन की अनुमति देने से इनकार कर दिया।


पुलिस के अनुसार, मुंबई में 14 सितंबर से गणेशोत्सव शुरू हो रहा है। इस दौरान शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। ऐसे में हजारों प्रदर्शनकारियों के मुंबई पहुंचने से कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा के सामने चुनौती पैदा हो सकती है।


पुलिस ने अनुमति नहीं देने के लिए उच्चतम न्यायालय के अमित साहनी मामले में दिए गए आदेश, बॉम्बे उच्च न्यायालय के आदेश और राज्य सरकार के आंदोलन संबंधी निर्देशों का भी हवाला दिया है। जरांगे की ओर से दिए गए आवेदन में करीब 4,000 से 4,500 प्रदर्शनकारियों के मुंबई पहुंचने की बात कही गई है। पुलिस का कहना है कि आजाद मैदान में इतनी बड़ी संख्या में लोगों को समायोजित करने की पर्याप्त क्षमता नहीं है।


पुलिस के मुताबिक, 2024 में हुए मराठा आंदोलन के दौरान करीब पांच हजार प्रदर्शनकारी मुंबई पहुंचे थे। उस समय यातायात, स्कूल, कारोबार और अस्पतालों की सेवाएं प्रभावित हुई थीं। पुलिस को आशंका है कि इस बार भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों के पहुंचने से शहर की सामान्य व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा आंदोलन से पहले मुंबई बंद के आह्वान को भी पुलिस ने गंभीरता से लिया है। उसके अनुसार, इससे कानून-व्यवस्था की स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है।


शांतिपूर्ण आंदोलन का दावा, बड़े जमावड़े की अपील


पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के बाद जरांगे ने मराठा समुदाय के लोगों से बड़ी संख्या में मुंबई पहुंचकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आंदोलन के दौरान किसी मराठा युवक का खून बहा तो वे महज दस मिनट में पूरे महाराष्ट्र में बंद का आह्वान करेंगे।


जरांगे ने मुंबई नहीं पहुंच पाने वाले लोगों से आंदोलन के मार्ग पर करीब 150 किलोमीटर तक साथ चलने की अपील भी की। उन्होंने मराठा महिलाओं से भी बड़ी संख्या में मुंबई पहुंचकर आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया।