इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

एनडीएमसी ने काका नगर को अपनी छठी ‘अनुपम कॉलोनी’ घोषित किया, दिल्ली की पहली यांत्रिक और धूल-रहित सफाई व्यवस्था वाली कॉलोनी .

04 Feb 2026



नई दिल्ली, 04 फरवरी (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। सतत शहरी स्वच्छता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने बुधवार को काका नगर को अपनी छठी अनुपम कॉलोनी घोषित किया। इसके साथ ही काका नगर दिल्ली की पहली आवासीय कॉलोनी बन गई है, जहाँ यांत्रिक एवं धूल-रहित सफाई प्रणाली अपनाई गई है। 


इसकी औपचारिक घोषणा एनडीएमसी के अध्यक्ष केशव चंद्रा द्वारा की गई। उन्होंने इस पहल को शहरी स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि यह पारंपरिक मैनुअल सफाई व्यवस्था से आधुनिक यांत्रिक स्वच्छता प्रणाली की ओर एक निर्णायक परिवर्तन को दर्शाती है। इस अभिनव मॉडल के अंतर्गत काका नगर में अब पांच पुश-बैक मैकेनिकल स्वीपर एवं एक गॉब्लर मशीन के माध्यम से सफाई कार्य किया जा रहा है, जिससे धूल उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आई है और वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। 


केशव चंद्रा ने कहा कि इस घोषणा के साथ काका नगर, एनडीएमसी क्षेत्र की उन पांच अन्य आवासीय कॉलोनियों की श्रेणी में शामिल हो गया है, जिन्हें पूर्व में अनुपम कॉलोनी घोषित किया गया था। उन्होंने काका नगर की विशिष्टता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यहां सभी सफाई कार्य पूर्णतः यांत्रिक माध्यमों से किए जा रहे हैं, जिससे वायु प्रदूषण में कमी लाते हुए यह पर्यावरण-अनुकूल स्वच्छता का एक आदर्श मॉडल बन गया है। 


पालिका परिषद अध्यक्ष ने कहा कि यह पहल एनडीएमसी क्षेत्र में कॉलोनी-स्तरीय स्वच्छता के एक नए युग की शुरुआत है। उन्होंने बताया कि यह परियोजना वर्तमान में पायलट परियोजना आधार पर लागू की जा रही है तथा इसकी सफलता के आधार पर इसे एनडीएमसी क्षेत्र की अन्य कॉलोनियों में भी लागू किया जाएगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि एनडीएमसी पारंपरिक झाडू आधारित सफाई पर निर्भरता कम करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है, जिससे स्वच्छ वायु और स्वस्थ जीवन-पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके। 


उन्होंने इस पहल को सफल बनाने में रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सक्रिय सहयोग की सराहना की तथा सफाई व्यवस्था के संचालन और रख-रखाव में लगे स्वच्छता कर्मियों एवं फील्ड स्टाफ के समर्पण एवं कड़ी मेहनत की भी प्रशंसा की। 


तकनीकी जानकारी देते हुए सलाहकार (ठोस अपशिष्ट प्रबंधन), एनडीएमसी, राजीव कुमार जैन ने बताया कि कॉलोनी में उत्पन्न गीले एवं बागवानी अपशिष्ट के प्रसंस्करण हेतु विभिन्न स्थानों पर 12 वायर-मेश कंपोस्टिंग राउंडर स्थापित किए गए हैं। तैयार की गई जैविक खाद का उपयोग कॉलोनी के पार्कों के रख-रखाव में किया जा रहा है तथा इसे निवासियों के बीच भी वितरित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि “गीला कूड़ा लाओ – खाद ले जाओ” पहल के अंतर्गत पिछले सात दिनों में निवासियों को खाद का वितरण किया गया है, जिससे घर-घर कचरा पृथक्करण और इसके सतत व्यवहार को बढ़ावा मिला है। 


नागरिक सहभागिता एवं जन-भागीदारी को और सुदृढ़ करने हेतु कॉलोनी में आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज़, रीसायकल) केंद्र तथा “नेकी की दीवार” की स्थापना की गई है, जहां निवासी कपड़े, पुस्तकें एवं घरेलू उपयोग की अन्य वस्तुएं दान कर सकते हैं। इस केंद्र का उद्घाटन आरडब्ल्यूए के सदस्यों द्वारा किया गया। साथ ही निवासियों को पुनर्चक्रण योग्य सामग्री निर्धारित डिब्बों में डालने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे प्रभावी रीसाइक्लिंग सुनिश्चित हो सके। 


इससे पहले एनडीएमसी द्वारा पांच आवासीय कॉलोनियों को “अनुपम कॉलोनी” का दर्जा प्रदान किया जा चुका है जिनमे डी-1, डी-2 एवं सत्य सदन अधिकारी आवास, भारती नगर, आराधना (बर्मा शेल कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड), बापू धाम तथा न्यू मोती बाग शामिल हैं। ये सभी कॉलोनियां पर्यावरण-उत्तरदायी एवं सतत शहरी जीवन की उत्कृष्ट मिसाल के रूप में स्थापित हैं।