इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

दरोगा की हत्या व लूट के तीन दोषियों को उम्रकैद, दो को सात-सात वर्ष का कारावास

07 Feb 2026



फिरोजाबाद, 07 फ़रवरी (हि.स.)। न्यायालय ने शनिवार को उपनिरीक्षक की गोली मार हत्या व सरकारी रिवॉल्वर एवं मोटरसाइकिल लूट के तीन दोषियों को आजीवन कारावास व दो दोषियों को सात-सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों पर अर्थ दंड लगाया है। अर्थ दंड न देने पर उन्हें अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।


थाना रसूलपुर में तैनात उप निरीक्षक राजवीर सिंह की 2 अगस्त 2010 को कोठरे की ठार पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर उप निरीक्षक की सरकारी रिवाल्वर तथा मोटर साइकिल लूट कर ले गए थे। पता चलते ही उनका पुत्र आशीष कुमार परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। वह उपनिरीक्षक पिता को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटे ने पिता की हत्या व लूट की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इस मामले में रामनरेश उर्फ सिकडू पुत्र रामदेव व पंकज उर्फ बबलू निवासी गुडा, सत्यपाल सिंह पुत्र रामलखन निवासी सूरजपुर दुगमई, शिव रतन पुत्र नंद गोपाल सूरजपुर दुगमई तथा बंगाली को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से लूटी हुई रिवॉल्वर व मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने विवेचना के बाद उनके खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया।


मुकदमा अपर सत्र न्यायधीश, विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावी क्षेत्र कोर्ट संख्या 2 सर्वेश कुमार पांडेय की अदालत में चला। अभियोजन पक्ष की तरफ से मुकदमे की पैरवी विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र राठौर ने की। उन्होंने बताया कि मुकदमे के दौरान कई गवाहों ने गवाही दी। कई साक्ष्य न्यायालय में पेश किए गए।


गवाहों की गवाही तथा साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने राम नरेश, सत्यपाल व पंकज को हत्या लूट का दोषी माना। न्यायालय ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उन पर डेढ़ - डेढ़ लाख रुपये का अर्थ दंड लगाया है। अर्थ दंड न देने पर उन्हें एक-एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।वहीं न्यायालय ने दोषी बंगाली व शिव रतन को सात-सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। उन पर अर्थ दंड लगाया। अर्थ दंड न देने पर उन्हें अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।