इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

एआई का गलत इस्तेमाल पड़ा भारी, माध्यमिक के 39 छात्रों की परीक्षा रद्द

10 Feb 2026



बांकुड़ा, 10 फ़रवरी (हि. स.)। कार्यालय के काम से लेकर पढ़ाई तक हर क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। लेकिन एआई टूल के गलत इस्तेमाल के चलते इस बार पश्चिम बंगाल में माध्यमिक परीक्षा दे रहे कई छात्रों को भारी कीमत चुकानी पड़ी है।


पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष रामानुज गांगुली ने बताया कि मोबाइल फोन के जरिए एआई टूल का उपयोग करने की कोशिश करते हुए अब तक राज्य में 38 से 39 परीक्षार्थियों की माध्यमिक परीक्षा रद्द कर दी गई है।


रामानुज गांगुली ने यह जानकारी मंगलवार को बांकुड़ा के विष्णुपुर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के दौरान दी। उन्होंने बताया कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मोबाइल फोन के जरिए एआई का उपयोग कर परीक्षा देने की घटनाएं सामने आई हैं। पहले से घोषित नियमों के अनुसार, पकड़े गए सभी परीक्षार्थियों की परीक्षा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है।


साथ ही बोर्ड अध्यक्ष ने यह भी दावा किया कि इस बार राज्य में प्रश्नपत्र लीक करने वाले गिरोह पर पूरी तरह लगाम लगा दी गई है। उनके अनुसार, परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं।


वहीं माध्यमिक की गणित परीक्षा के प्रश्नपत्र में गलत सवाल होने को लेकर जो भ्रम फैला था, उसे भी बोर्ड अध्यक्ष ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र में गलती होने को लेकर बेवजह अफवाहें फैलाई जा रही हैं। अब तक विशेषज्ञों की ओर से इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की गई है, इसलिए इस मुद्दे पर अनावश्यक चर्चा से बचना चाहिए।


दूसरी ओर, माध्यमिक परीक्षा शुरू होने के बाद से ही कई जिलों से परीक्षार्थियों के परीक्षा के दौरान अस्वस्थ होने की खबरें भी सामने आई हैं। कई छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां उन्हें बिस्तर पर बैठकर ही परीक्षा देने की व्यवस्था की गई।


माध्यमिक बोर्ड की ओर से परीक्षा की पवित्रता बनाए रखने के लिए सख्ती जारी है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया जा रहा है।