इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

जलवायु परिवर्तन की जटिलताओं को सुलझाने में है एआई की असली ताकतः घोष

14 Feb 2026



नई दिल्ली, 14 फ़रवरी (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। भारत की मेजबानी में 16 से 20 फरवरी तक इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का आयोजन होने जा रहा है। भारत मंडपम में आयोजित होने वाला यह सम्मेलन दुनिया भर के टेक दिग्गज, आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस (एआई) के विेशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।


काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरमेंट एंड वॉटर और 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' के लिए जलवायु एवं एआई पर एक्सपर्ट इंगेजमेंट ग्रुप के अध्यक्ष डाॅ. अरुणाभा घोष ने शनिवार को यहां पत्रकारों से कहा कि भारत की मेजबानी में होने जा रही 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' ग्लोबल साउथ के लिए अपनी तरह का पहला आयोजन है। यह इस बात का बड़ा संकेत है कि जलवायु जोखिमों का सबसे अधिक सामना करने वाले देश अब अगले तकनीकी परिवर्तन के नियम तय करने की शुरुआत कर रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की असली ताकत जटिलताओं को सुलझाने में है। जलवायु परिवर्तन एक अत्यंत जटिल और नुकसानदायक समस्या है।


डाॅ. घोष ने कहा कि जलवायु कार्यों में तेजी लाने के लिए एआई को अक्षय ऊर्जा प्रणालियों को संतुलित करने, बाढ़ के पूर्वानुमान को बेहतर बनाने और बड़े पैमाने पर कृषि में लचीलापन लाने में उपयोग किया जा सकता है। व्यापक डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के साथ, भारत के लिए एआई हमें विकास से जुड़े निर्णयों में 'क्लाइमेट इंटेलिजेंस' को सीधे तौर पर जोड़ने का अवसर देता है, लेकिन यह प्रगति सुरक्षा मानकों के साथ आनी चाहिए। डेटा सेंटर्स ऊर्जा और पानी की खपत करते हैं, जबकि इनके लिए प्रबंधन की रूपरेखा (गवर्नेंस फ्रेमवर्क) पिछड़ी हुई है। इसलिए जलवायु के लिए 'एक जिम्मेदार एआई' का अर्थ है- पर्यावरण रिपोर्टिंग में पारदर्शिता, उचित आकार के मॉडल का निर्धारण, बुनियादी ढांचे का सावधानीपूर्वक चयन और इंसानी नियंत्रण को बनाए रखना। जलवायु के लिए एआई का उपयोग हमारे विकल्पों को प्रतिबिंबित करना चाहिए। हमें सिर्फ एआई एजेंट बनाने में नहीं, बल्कि उन्हें चलाने वाली मानवीय क्षमता में भी निवेश करना होगा।