इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

पलामू में मॉब लिंचिंग, ग्रामीणों ने एक युवक को बैट्री चोर समझ कर पीट पीट कर मारा डाला

22 Feb 2026



पलामू, 22 फ़रवरी (हि.स.)। पलामू के पड़वा थाना क्षेत्र में बैटरी चोरी के शक में एक युवक की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। इससे गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात पड़वा थाना क्षेत्र के तेलियाही गांव में एक ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने एक युवक को चोरी करते देख लिया। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर रस्सी से बांध दिया और जमकर मारपीट की।


घटना की सूचना मिलते ही पड़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र के मुरमा कोकरसा गांव निवासी मनोज राम के पुत्र पवन राम के रूप में हुई है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।


पड़वा के थाना प्रभारी अंचित कुमार ने रविवार को बताया कि शनिवार की देर रात उन्हें सूचना मिला की तेलियाही गांव के ग्रामीण एक युवक पवन कुमार को चोरी का आरोप लगाकर मारपीट कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां देखा कि पवन कुमार गंभीर रूप से घायल पड़ा हुआ है। इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।


थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों का आरोप है कि पवन किसी के घर में चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था। इसी वजह से ग्रामीणों ने उसके साथ मारपीट की। इस वजह से उसकी मौत हो गई। परंतु मामला क्या है, पुलिस इसकी गहन जांच कर रही हैं और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।