इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और चोरी की गाड़ी बरामद

02 Mar 2026



इम्फाल, 02 मार्च, (हि.स.)। सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस ने पिछले 24 घंटों के दौरान इम्फाल पूर्व, इम्फाल पश्चिम और थौबल जिलों में अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के तीन सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया है।


मणिपुर पुलिस मुख्यालय के अनुसार सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन पीपल्स रिवॉल्यूशनरी पार्टी कांग्लेईपाक (प्रीपाक) के एक सक्रिय कैडर खुंद्रकपाम अनिलकुमार सिंह उर्फ मंगंगलकपा (21) को गिरफ्तार किया। वह सावोंबुंग थोंगखोंग का निवासी है। उसे इम्फाल पूर्व जिले के लामलाई थाना क्षेत्र के फाकनुंग आवांग लैकाई से पकड़ा गया। उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।


एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने प्रीपाक (प्रो) के सक्रिय कैडर खैदेम नरेंद्र सिंह उर्फ अंगौ उर्फ मैकेइंगकपा (29) को इम्फाल पश्चिम जिले के वांगोई खैदेम लैकाई स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक 9 एमएम पिस्तौल, एक मैगजीन, 9 एमएम की चार गोलियां तथा एक सिम कार्ड सहित मोबाइल फोन बरामद किया गया।


एक अन्य कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन कांगलेई यावोल लुप (केवाईकेएल) के एक कैडर इबुंगोमाचा लैश्रम उर्फ रॉकी उर्फ इबोमचा (43) को थौबल जिले के थौबल थाना क्षेत्र के यैरिपोक लमखाई इलाके से गिरफ्तार किया। वह नगालैंड के पेरेन जिले के गैली गांव का निवासी है और वर्तमान में इम्फाल पश्चिम जिले के सिंगजामेई युमनाम लैकाई में रह रहा था। उसके पास से एक सिम कार्ड सहित मोबाइल फोन जब्त किया गया।


इस बीच मणिपुर पुलिस ने मयांग इम्फाल क्षेत्र से एक होंडा एक्टिवा दोपहिया वाहन भी बरामद किया। यह वाहन 11 फरवरी को इम्फाल पश्चिम जिले के पटसोई थाना क्षेत्र से चोरी हुआ बताया गया है।