इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

भारत-कनाडा व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते को जल्द देंगे अंतिम रूपः मोदी

02 Mar 2026



नई दिल्ली, 02 मार्च (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत और कनाडा व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते को जल्द अंतिम रूप देंगे और दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब अमेरिकी डॉलर तक ले जाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।


भारत-कनाडा सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और कनाडा जीवंत लोकतंत्र हैं, विश्व की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं और साझा मूल्यों पर आधारित समाज हैं। लोकतंत्र, विविधता और विकास हमें स्वाभाविक साझेदार के रूप में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।


प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। इस परिवर्तन के पीछे मजबूत घरेलू मांग, युवा आबादी, बड़े पैमाने पर निवेश और डिजिटल तकनीक की शक्ति है। यह हमारी निरंतर आगे बढ़ती ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ का परिणाम है। नीति सरलीकरण, उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई), लॉजिस्टिक्स आधुनिकीकरण तथा कर और दिवाला सुधारों के माध्यम से हर क्षेत्र में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मजबूत किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस वर्ष के बजट में आधारभूत संरचना विकास के लिए रिकॉर्ड 130 अरब डॉलर का प्रावधान किया है, जबकि नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन के तहत 1.3 ट्रिलियन डॉलर के निवेश पर कार्य चल रहा है। कनाडाई पेंशन फंड भारत में लगभग 100 अरब डॉलर का निवेश कर चुके हैं, जो गहरे विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कनाडाई उद्योग जगत से भारत की अवसंरचना विकास यात्रा में भागीदार बनने का आह्वान किया।


मोदी ने सहयोग के पांच प्रमुख क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वच्छ ऊर्जा दोनों देशों की प्राथमिकता है। परमाणु क्षेत्र में सहयोग और यूरेनियम की दीर्घकालिक आपूर्ति के लिए समझौते किए गए हैं। महत्वपूर्ण खनिजों में मजबूत आपूर्ति शृंखला बनाने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। कनाडा की नवाचार क्षमता और भारत की विस्तार क्षमता को मिलाकर बैटरी और ऊर्जा भंडारण के क्षेत्र में आगे बढ़ा जा सकता है।


उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में संयुक्त एआई कंप्यूट कॉरिडोर और स्टार्टअप्स के लिए एआई इनोवेशन सैंडबॉक्स स्थापित किए जा सकते हैं। विनिर्माण एवं प्रौद्योगिकी—विशेषकर इलेक्ट्रॉनिक्स, एयरोस्पेस और इंजीनियरिंग—में कनाडा की तकनीक और भारत के पैमाने को जोड़कर वैश्विक मूल्य शृंखलाओं को सशक्त बनाया जा सकता है। खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में मेगा फूड पार्क, कोल्ड चेन और फूड टेस्टिंग लैब्स तेजी से विकसित हो रहे हैं, जो सहयोग का नया आयाम बन सकते हैं।


प्रधानमंत्री ने कहा कि साझेदारी केवल राष्ट्रीय राजधानियों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि राज्यों और प्रांतों तक विस्तार होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भारत और कनाडा साथ खड़े होते हैं तो वे केवल दो अर्थव्यवस्थाओं को नहीं जोड़ते, बल्कि पूंजी और क्षमता को मिलाकर एक नई आर्थिक शक्ति का निर्माण करते हैं।


उन्होंने क्रिकेट का उल्लेख करते हुए कहा कि जैसे टी-20 क्रिकेट में तेज फैसले, निडर शॉट्स और मैच जिताने वाली साझेदारियां अहम होती हैं, वैसे ही भारत और कनाडा मिलकर भविष्य को आकार देंगे।


इस अवसर पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के सकारात्मक विचारों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देश मिलकर भारत-कनाडा संबंधों का नया अध्याय लिखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक आर्थिक व्यवस्था दबाव में है, ऐसे समय में विश्वसनीय और समान विचारधारा वाले साझेदारों का सहयोग और अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है।