इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

कुलजीत सिंह चहल ने चिल्ड्रन पार्क में ट्यूलिप बल्बों के रोपण की शुरुआत की

27 Dec 2025


नई दिल्ली, 27 दिसंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। नई दिल्ली को और अधिक सुंदर, स्वच्छ और हरित बनाने के उद्देश्य से नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने आज चिल्ड्रन पार्क, नई दिल्ली में ट्यूलिप का पहला बल्ब लगाया और NDMC के वार्षिक ट्यूलिप रोपण अभियान की शुरुआत की।


चहल ने बताया कि NDMC ने 2017 में चिल्ड्रन पार्क से 17,000 ट्यूलिप बल्बों के पायलट प्रोजेक्ट से यह अभियान आगे बढ़ाया गया था ।


चहल ने कहा कि ट्यूलिप फूल अपनी सुंदरता और रंग-बिरंगे स्वरूप के लिए प्रसिद्ध हैं। ये शहर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ धूल को कम करने और पर्यावरण को बेहतर बनाने में भी मदद करते हैं। जब ट्यूलिप खिलेंगे, तो नागरिकों और पर्यटकों को एक सुखद अनुभव मिलेगा।


उन्होंने बताया कि इस वर्ष NDMC नई दिल्ली के प्रमुख धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों को ट्यूलिप फूलों से सजाएगा। जहां जगह उपलब्ध है, वहां बल्ब सीधे जमीन में लगाए जा रहे हैं, जबकि जहां यह संभव नहीं है, वहां गमलों में ट्यूलिप पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्यूलिप रोपण को “एक पेड़ माँ के नाम” और “विकसित भारत” जैसी राष्ट्रीय पहलों से भी जोड़ा गया है। फरवरी माह से ट्यूलिप के खिलने पर पूरी नई दिल्ली रंग-बिरंगी छटा से सुसज्जित होगी।


चहल ने बताया कि ट्यूलिप आमतौर पर खिलने से लगभग एक सप्ताह पहले कली बनाते हैं और मौसम के अनुसार लगभग 25 दिनों तक खिले रहते हैं। उन्होंने कहा कि ट्यूलिप बल्बों को उगाने में कई चुनौतियां होती हैं, क्योंकि इन्हें अंकुरण के लिए कम से कम 15 दिनों तक लगभग 5 डिग्री तापमान की ठंडक की आवश्यकता होती है। इन चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए NDMC ने पहले से उपचारित और तैयार किए गए बल्ब मंगवाए हैं, जो बदलते मौसम में भी आसानी से पनप सकते हैं।


उन्होंने बताया कि पहले ये फूल केवल राष्ट्रपति भवन में देखे जाते थे, लेकिन अब NDMC ने इन्हें सार्वजनिक क्षेत्रों में भी रोपित किया है। भारत में NDMC पहला ऐसा नगर निकाय है जिसने इन कीमती फूलों को सार्वजनिक क्षेत्र में लगाया। NDMC अन्य नगरपालिकाओं के लिए आदर्श है और इसके हरित क्षेत्र न केवल शांति का वातावरण प्रदान करते हैं बल्कि गर्मी, धूल और वायु प्रदूषण को भी कुछ हद तक नियंत्रित करते हैं।


चहल ने बताया कि इस वर्ष कुल 5,17,500 ट्यूलिप बल्ब खरीदे गए हैं, जिनमें से 3,25,000 बल्ब NDMC और 1,92,500 बल्ब दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के लिए हैं। NDMC के हिस्से में लगभग 2.25 लाख बल्ब शांति पथ, सेंट्रल पार्क (कनॉट प्लेस), कन्वेंशन सेंटर, लोधी गार्डन, तालकटोरा गार्डन, सरदार पटेल मार्ग, मंडी हाउस, विंडसर प्लेस, शेर शाह सूरी मार्ग और उपराष्ट्रपति भवन के पास राउंडअबाउट सहित विभिन्न स्थानों पर लगाए जाएंगे। लगभग 1 लाख बल्ब गमलों में लगाए जाएंगे और आम जनता के लिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।


इसके अतिरिक्त, NDMC लोधी गार्डन में ट्यूलिप हाउस में विशेष संरक्षण केंद्र में पिछले वर्ष से संरक्षित 15,000 बल्ब भी रोपेगा। इसके साथ ही, CSIR–IHBT रिसर्च सेंटर, पलामपुर से प्राप्त 20,700 बल्ब भी लगाए जाएंगे।


चहल ने उद्यान विभाग की पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि उनके निरंतर प्रयासों से नई दिल्ली क्षेत्र को स्वच्छ, हरित और रहने योग्य बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में NDMC लगभग 1,450 एकड़ हरित क्षेत्र का रखरखाव करता है, जिसमें सेंट्रल पार्क, लोधी गार्डन, तालकटोरा गार्डन, नेहरू पार्क, संजय झील जैसे 7 प्रमुख पार्क, शांति पथ पर 2 रोज गार्डन, 122 कॉलोनी पार्क, 6 नर्सरी, 981 CPWD पार्क, 51 राउंडअबाउट, 14 मार्केट गार्डन और लगभग 15,000 सड़क किनारे लगाए गए पेड़ शामिल हैं।


उन्होंने कहा कि NDMC का उद्यान विभाग पूरे क्षेत्र में बड़े स्तर पर ट्यूलिप बल्बों का रोपण कर रहा है। यह पहल “स्वच्छ, हरित और सुंदर नई दिल्ली” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।