इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

दुबई में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर ईरान का ड्रोन हमला, परिसर में लगी आग बुझाई गई, स्टाफ सुरक्षित

04 Mar 2026



दुबई, 04 मार्च (हि.स.)। अमेरिका-इजराइल के संयुक्त सैन्य अभियान में अपने शीर्ष नेता अयातुल्लाह खामेनेई की मौत के बाद ईरान की स्पेशल फोर्स (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स रिवेंज) पूरे पश्चिम एशिया में अमेरिका के ठिकानों को निशाना बना रही है।ईरान की तरफ से मंगलवार रात दुबई स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास (यूएस कॉन्सुलेट) के पास ड्रोन से हमला किया गया जिससे परिसर मेंं आग लग गई। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को कुवैत और रियाद स्थित अमेरिकी दूतावासों पर भी हमले हुए थे।


खलीज टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में दुबई प्रशासन के हवाले से बताया है कि ड्रोन से संबंधित घटना के कारण लगी आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है। यह घटना शहर में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास हुई। अधिकारियों ने बताया कि आपातकालीन दल तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।


अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भी वॉशिंगटन में दुबई में ड्रोन हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि दूतावास के सभी स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित हैं।


इससे पहले मंगलवार तड़के रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोन से हमला किया गया। सोमवार को कुवैत स्थित अमेरिकी दूतावास पर भी हमला हुआ था।


संयुक्त अरब अमीरात के राज्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ईरान के आक्रमण की शुरुआत से अबतक उसकी तरफ से दागी गई 186 बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया गया है, जिनमें से 172 मिसाइलों को नष्ट कर दिया गया है, जिनमें से 13 समुद्र में गिरीं और एक मिसाइल देश की सीमा पर गिरी।


इसके अलावा, 812 ईरानी ड्रोनों का पता लगाया गया, जिनमें से 755 को रोका गया और 57 देश की सीमा पर गिरे। इसके अलावा, 8 क्रूज मिसाइलों का पता लगाकर उन्हें नष्ट कर दिया गया, जिससे कुछ नुकसान हुआ और पाकिस्तानी, नेपाली और बांग्लादेशी नागरिकों में से 3 की मौत हो गई। इन हमलों में अमीरात, मिस्र, इथियोपिया, फिलिपिनो, पाकिस्तान, ईरान, ​​भारतीय, बांग्लादेश, श्रीलंका, अज़रबैजान, यमन, युगांडा, इरिट्रिया, लेबनान और अफगानिस्तान के 68 नागरिक घायल हुए हैं।