इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

एयर इंडिया फ्लाइट क्रैश की जांच रिपोर्ट जल्द आएगी : राममोहन नायडू

09 Mar 2026



नई दिल्ली, 09 मार्च (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में बताया कि पिछले साल जून में एयर इंडिया की फ्लाइट ए आई 171 के क्रैश की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। इसकी रिपोर्ट साल पूरा होने से पहले ही जारी कर दी जाएगी।


राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार जांच कर रही एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो को हर तरह की जरूरी मदद दे रही है।


नायडू ने बताया कि जांच में तकनीकी पहलुओं, फ्लाइट डेटा और अन्य सबूतों का गहन विश्लेषण किया जा रहा है ताकि हादसे की असली वजह सामने लाई जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रिपोर्ट तैयार होते ही उसे सार्वजनिक किया जाएगा।


पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण उड़ानों पर पड़ने वाले असर से जुड़े सवालों के जवाब में नायडू ने कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने तुरंत एयरलाइंस से संपर्क किया और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए।


उन्होंने बताया कि नियामक संस्था ने एयरलाइन अधिकारियों के साथ कई बैठकें की हैं, ताकि क्षेत्र के हवाईअड्डों के लिए उड़ानें तभी संचालित हों जब “100 प्रतिशत सुरक्षा” सुनिश्चित हो सके।


इसके अलावा यात्रियों में किसी तरह की भ्रम की स्थिति से बचने के लिए यात्रा परामर्श (ट्रैवल एडवाइजरी) भी जारी की गई हैं।


मंत्री के अनुसार, संकट के कारण उत्पन्न बाधाओं के बावजूद एयरलाइंस ने अपने संचालन में बदलाव किए और अतिरिक्त फ्लाइट स्लॉट हासिल किए, जिसके चलते पिछले एक सप्ताह में करीब 90,000 यात्रियों ने भारत की यात्रा की है।


मंत्री ने जेवर एयरपोर्ट को लेकर एक सवाल के जवाब में सदन को यह भी बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को डीजीसीए से एयरोड्रोम लाइसेंस मिल गया है। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सहित विभिन्न एजेंसियों से परामर्श के बाद यह एयरपोर्ट करीब 45 दिनों में चालू हो जाएगा।


उल्लेखनीय है कि बोइंग 787-8 विमान, जो एयर इंडिया फ्लाइट AI171 के रूप में संचालित हो रहा था, अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी। 12 जून 2025 को उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार 241 यात्रियों और क्रू सदस्यों समेत कुल 260 लोगों की मौत हो गई थी।