इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

तीन दिन की बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजार ने की शानदार वापसी, निवेशकों ने एक दिन में कमाये 75 हजार करोड़

16 Mar 2026



- सेंसेक्स निचले स्तर से 1,855 अंक तक उछला, निफ्टी ने भी निचले स्तर से लगाई 546 अंक की छलांग


नई दिल्ली, 16 मार्च (हि.स.)। लगातार तीन कारोबारी दिन तक बड़ी गिरावट का सामना करने के बाद घरेलू शेयर बाजार ने सोमवार को शानदार वापसी की। आज आखिरी घंटे के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी जबरदस्त मजबूती हासिल करने में सफल रहे। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 1.26 प्रतिशत और निफ्टी 1.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए।


आज के कारोबार की कमजोर शुरुआत हुई थी। बाजार खुलने के बाद दोपहर दो बजे के कुछ देर बाद तक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक मामूली उतार चढ़ाव के साथ कारोबार करते रहे। इसके बाद खरीदारों ने जम कर खरीदारी शुरू कर दी। इस खरीदारी के कारण सेंसेक्स निचले स्तर से 1,855 अंक से अधिक उछल गया। इसी तरह निफ्टी भी निचले स्तर से लगभग साढ़े पांच सौ अंक उछलने में सफल रहा। हालांकि, अंत में हुई मामूली बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में मामूली गिरावट भी आई।


आज के कारोबार में ऑटोमोबाइल, बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयरों में लगातार खरीदारी होती रही। इसी तरह कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और एफएमसीजी इंडेक्स भी मजबूती के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, मीडिया, ऑयल एंड गैस और फार्मास्यूटिकल सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव बना रहा। इसी तरह रियल्टी, कैपिटल गुड्स, आईटी, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज और टेक इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में आज बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके कारण निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के कारोबार का अंत किया।


आज शेयर बाजार में आई मजबूती के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में करीब 75 हजार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 430.57 लाख करोड़ रुपये (अनंतिम) हो गया। पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 429.82 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 75 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा हो गया।


आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 4,537 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,509 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,860 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 168 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 3,004 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 964 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 2,040 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 24 शेयर बढ़त के साथ और 6 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 35 शेयर हरे निशान में और 15 शेयर लाल निशान में बंद हुए।


बीएसई का सेंसेक्स आज 148.13 अंक की कमजोरी के साथ 74,415.79 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में भी उतार-चढ़ाव होने लगा। बिकवाली का दबाव बनने पर दोपहर 11 बजे के करीब सेंसेक्स 614.16 अंक की गिरावट के साथ 73,949.76 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने से इस सूचकांक की चाल में थोड़ा सुधार भी हुआ।


दोपहर दो बजे के कुछ देर बाद खरीदारों ने आक्रामक अंदाज में लिवाली शुरू कर दी, जिससे शाम तीन बजे के थोड़ी देर पहले यह सूचकांक निचले स्तर से 1,855.51 अंक उछल कर 1,241.35 अंक की तेजी के साथ 75,805.27 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि, अंत में हुई मामूली मुनाफा वसूली के कारण सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 302.42 अंक फिसल कर 938.93 अंक की बढ़त के साथ 75,502.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 35 अंक टूट कर 23,116.10 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद तेजड़ियों और मंदड़ियों बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिससे इस सूचकांक की चाल भी ऊपर नीचे होने लगी। बिकवाली का दबाव बनने पर निफ्टी 195.85 अंक लुढ़क कर 22,955.25 अंक के स्तर तक गिर गया।


इस गिरावट के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाना शुरू कर दिया। खासकर, आखिरी घंटे के कारोबार में इंडेक्स में शामिल चुनिंदा शेयरों में जम कर खरीदारी होने लगी, जिससे शाम तीन बजे तक यह सूचकांक निचले स्तर से 546.76 अंक की छलांग लगा कर 350.90 अंक की तेजी के साथ 23,502 अंक के स्तर तक पहुंच गया। अंत में इंट्रा-डे सेटलमेंट की वजह से हुई मामूली बिकवाली के कारण निफ्टी ऊपरी स्तर से 93.20 अंक गिर कर 257.70 अंक की मजबूती के साथ 23,408.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


पूरे दिन हुई खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अल्ट्राटेक सीमेंट 4.55 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.58 प्रतिशत, ग्रासिम इंडस्ट्रीज 3.34 प्रतिशत, ट्रेंट लिमिटेड 3.11 प्रतिशत और एटरनल 2.95 प्रतिशत की तेजी के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 2.25 प्रतिशत, मैक्स हेल्थकेयर 1.96 प्रतिशत, कोल इंडिया 1.43 प्रतिशत, ओएनजीसी 1.38 प्रतिशत और विप्रो 1.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स

की सूची में शामिल हुए।