इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

बकरी चराने के विवाद में दो गांवों में खूनी संघर्ष, 15 घायल; एक आरोपी गिरफ्तार, गांव में पुलिस तैनात

31 Mar 2026



औरैया, 31 मार्च (इंद्रप्रस्थ न्यूज.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अयाना थाना क्षेत्र के पाकर का पुरवा और फरिहा गांव के बीच खेत में बकरियां जाने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। शनिवार देर शाम दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के करीब 15 लोग घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए लगातार तीसरे दिन भी गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा।


थानाध्यक्ष जय प्रकाश पाल ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए एसआई राजानाती ने पुलिस टीम के साथ फरिहा गांव में दबिश दी और जानलेवा हमला करने के आरोपी निहाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।


पुलिस के अनुसार, फरिहा निवासी मोहित सेंगर ने अयाना थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह शनिवार शाम अपने खेत में काम कर रहा था, तभी पाकर का पुरवा निवासी जय प्रकाश पाल, इंदल पाल, महारूप पाल, तहसीलदार समेत अन्य लोग बकरियों का झुंड लेकर उसकी खड़ी फसल में घुस गए। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे अन्य लोगों पर भी कुल्हाड़ी व धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


वहीं दूसरे पक्ष से तेज सिंह पाल की बेटी दीप्ती ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया कि खेत पर शौच के दौरान फरिहा के कुछ लोगों ने उसके साथ अभद्रता की और विरोध करने पर उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। बचाने आए उसके भतीजे अंकित पर भी हमला किया गया। साथ ही आरोपियों ने ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया और कई लोगों को पीटकर घायल कर दिया।


थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों गांवों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।