इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

देश में बंजर वनों के पौधरोपण के लिए ग्रीन क्रैडिट प्रोग्राम शुरू : कीर्ति वर्धन सिंह

01 Apr 2026



नई दिल्ली, 01 अप्रैल (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। केंद्रीय वन और पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि देश में बंजर वनों के पौधरोपण में पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर इकाइयों को सक्रिय रूप से जोड़ने के लिए ग्रीन क्रैडिट प्रोग्राम शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रीन क्रैडिट प्रोग्राम के अन्तर्गत कवर किये जाने वाले बंजर वनों की भूमि का चयन राज्य सरकार का वन विभाग मौके की परिस्थिति के अनुसार करता है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने यह जानकारी राज्य सभा सांसद इंदु बाला गोस्वामी को सदन में दी।

उन्होंने बताया कि अभियर्थियों द्वारा बंजर वनों में पौधरोपण और हरियाली को विकसित करने के प्रयासों के पांच साल बाद ग्रीन क्रैडिट के लिए क्लेम किया जा सकता है तथा ग्रीन क्रैडिट क्लेम करने के लिए उस बंजर क्षेत्र में वनों की परत 40 प्रतिशत तक होनी चाहिए तथा क्षेत्र हरे भरे पेड़ों से कवर होना चाहिए।

उन्होंने सांसद इंदु गोस्वामी को बताया कि ग्रीन क्रैडिट कार्यक्रम के अन्तर्गत क्षेत्र में किये गए पौधरोपण को विकसित करने के लिए पांच साल की अवधि तय की गई है ताकि वहां हरियाली की उचित परत विकसित हो सके।


उन्होंने बताया कि बंजर वनों को पुनर्जीवित करने के लिए शुरू किये गए इस ग्रीन क्रैडिट कार्यक्रम का उद्देश्य जैव विविधिता को बढ़ाने और वन संसाधनों की पर्यावरणीय सेहत और उत्पादन क्षमता को बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि इण्डियन कॉउन्सिल ऑफ़ फॉरेस्टरी रिसर्च एंड एजुकेशन देहरादून को इस कार्यक्रम का प्रशासक नियुक्त किया गया है।