इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

बंगाल में चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने गंगा में की बोट की सवारी, कोलकाता घाट पर शख्स को लगाया गले

24 Apr 2026



कोलकाता, 24 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के चुनावी रण के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। झारग्राम में झालमुरी खाने के बाद शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी का एक अलग अंदाज देखने को मिला। कोलकाता के गंगा घाट पर उन्होंने बोट की सवारी की और वहां मौजूद लोगों से मुलाकात की। गंगा घाट पर अचानक पहुंचे प्रधानमंत्री को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई थी। प्रोटोकॉल तोड़ते हुए उन्होंने लोगों से मुलाकात की, बातचीत की और एक व्यक्ति को गले से लगाया। प्रधानमंत्री से मिलकर वो शख्स अपनी जिंदगी की परेशानियों को बताते हुए भावुक हो गया। उनकी तस्वीर वायरल हो गई।


नदिया और दक्षिण 24 परगना में गुरुवार को जनसभाओं को संबोधित करने, बेलूर मठ में दर्शन करने तथा हावड़ा में भव्य रोड शो के बाद प्रधानमंत्री ने रात्रि विश्राम राजभवन ( लोकभवन) में किया। सवेरा होने से कुछ पहले गंगा नदी के किनारे पहुंचे। उन्होंने मां गंगा के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। नौका विहार भी किया और हाथ में कैमरा लेकर नदी तट, हावड़ा पुल तथा आसपास के मनोहारी दृश्यों को कैद किया। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गईं।


प्रधानमंत्री ने एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि हर बंगाली के मन में गंगा का विशेष स्थान है। उन्होंने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि बंगाल की आत्मा में बहने वाली सांस्कृतिक धारा है। मां गंगा का पावन जल अपने साथ एक पूरी सभ्यता की शाश्वत चेतना को समेटे हुए है। गंगा तट पर बिताए समय के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने स्थानीय नाविकों और सुबह की सैर पर निकले लोगों से भी मुलाकात की। उन्होंने नाविकों की मेहनत, अनुशासन और कर्मठता की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणादायक बताया।


प्रधानमंत्री ने कहा कि हुगली के तट पर बिताया गया यह समय मां गंगा के प्रति आभार प्रकट करने का अवसर था। साथ ही पश्चिम बंगाल के विकास और राज्य की जनता की समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।


उल्लेखनीय है कि इससे पहले गुरुवार शाम प्रधानमंत्री ने हावड़ा से कोलकाता तक विशाल रोड शो किया, जिसमें जनसैलाब उमड़ा। उन्होंने कहा था कि बंगाल के हर कोने में परिवर्तन की इच्छा स्पष्ट दिखाई दे रही है। शुक्रवार को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।