इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

हरियाणा : 900 किलो प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री बरामद, तीन आरोपित फरार

16 Jan 2026



नूंह, 16 जनवरी (हि.स.)। हरियाणा के नूंह जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री बरामद की है। यह कार्रवाई थाना बिछौर क्षेत्र के गांव बीसरु की बीपीएल कॉलोनी में की गई, जहां बिना किसी वैध लाइसेंस के अवैध रूप से पटाखे बनाने का कारोबार चल रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।


पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को जारी जानकारी में बताया कि बिछौर थाना की पुलिस टीम पुन्हाना–फरदडी रोड स्थित बस अड्डा बीसरु के पास गश्त और अपराध जांच पर तैनात थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बीसरु निवासी ईसा, इस्राईल और जुल्ली पुत्र दीनू अपने खेतों में अवैध रूप से बारूद से पटाखे तैयार कर उन्हें बाजार में बेच रहे हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि आरोपिताें ने पीएचसी बीसरु के सामने स्थित बीपीएल कॉलोनी में एक टीन शैड के अंदर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी है।


पुलिस टीम को मौके पर आता देख तीनों संदिग्ध आरोपित खेतों की ओर भाग निकले। आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए, लेकिन मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद कर ली गई। पुलिस द्वारा टीन शैड की तलाशी लेने पर अंदर से 18 प्लास्टिक कट्टे बरामद हुए, जिनमें हल्के पीले रंग की विस्फोटक सामग्री भरी हुई थी। जांच में एक कट्टे का वजन करीब 50 किलो पाया गया। इस तरह कुल 900 किलो प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री पुलिस ने अपने कब्जे में ली।


इस मामले में पुलिस ने आरोपिताें के खिलाफ धारा 288 बीएनएस और विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(बी) के तहत थाना बिछौर में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपिताें की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपिताें को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।