इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

नागपुर में दंगों के आरोपित की पत्नी ने जीता एनएमसी का चुनाव

16 Jan 2026



- आलिशा फहीम खान एआईएमआईएम के टिकट पर विजयी


नागपुर, 16 जनवरी (हि.स.)। नागपुर महानगर पालिका के उत्तर नागपुर स्थित प्रभाग क्रमांक 3(ड) से एनएमसी के चुनाव में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की उम्मीदवार आलिशा (लिशा) फहीम खान ने जीत दर्ज की। वे नागपुर दंगों के प्रमुख आरोपितों में से एक और वर्तमान में जमानत पर रिहा फहीम खान की पत्नी हैं। इस प्रभाग से एआईएमआईएम के कुल 3 उम्मीदवार विजयी हुए हैं। वहीं, समीपवर्ती प्रभाग क्रमांक 6 में मुस्लिम लीग के चारों उम्मीदवारों के चुने जाने से उत्तर नागपुर के राजनीतिक समीकरणों पर पूरे राज्य का ध्यान केंद्रित हो गया है।


राज्य में औरंगजेब की कब्र को लेकर दिए गए बयानों के बाद उत्पन्न तनावपूर्ण माहौल का असर नागपुर पर भी पड़ा था। पवित्र आयत के कथित अपमान के बाद भड़की प्रतिक्रियाएं आगे चलकर दंगों में बदल गईं। मार्च 2025 में महाल क्षेत्र में हुए इन दंगों के बाद फहीम खान को 4 महीनों के लिए जेल भेजा गया था। इसके बाद पुलिस और महानगरपालिका प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए खान परिवार के दो मंज़िला मकान को बुलडोज़र से ध्वस्त कर दिया था।


इस पृष्ठभूमि में, मात्र कुछ ही महीनों के भीतर आलिशा खान ने राजनीति में सक्रिय कदम रखते हुए नागपुर महानगरपालिका का चुनाव लड़ा। प्रचार के दौरान उन्होंने प्रशासन की भूमिका की तीखी आलोचना की तथा प्रभाग की बुनियादी नागरिक समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया।


उन्होंने कहा था, “घर गिराने के मामले में प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की, लेकिन हमारे इलाके की समस्याएं वर्षों से लंबित हैं।”


उन्होंने पीली नदी के किनारे स्थित बस्तियों में हर मानसून में होने वाले जलभराव, अपर्याप्त जल निकासी व्यवस्था, जर्जर या बंद पड़ी सरकारी स्कूलों, झुग्गी-बस्तियों के नियमितीकरण और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आपात स्थिति में मरीजों को आठ किलोमीटर दूर स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाना पड़ता है, जिससे देरी के कारण जान का खतरा पैदा होता है।


जीत के बाद प्रतिक्रिया देते हुए आलिशा खान ने कहा कि 17 मार्च के बाद उनके जीवन ने एक नया मोड़ लिया। पति के कारावास ने उन्हें अन्याय के खिलाफ खड़े होने की ताकत दी। उनकी इस जीत से नागपुर की राजनीति में नई चर्चाओं की शुरुआत हो गई है और आने वाले समय में उनकी भूमिका पर पूरे राज्य की नजर बनी रहेगी।

About Us

Indraprastha News is a trusted digital news platform delivering fast, factual, and fearless journalism across India.

Contact

237, Rajendra Nagar Industrial Area, Mohan Nagar, Ghaziabad - 201007

info@indraprastha.news