इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

नेपाल में गगन थापा के नेतृत्व वाला गुट ही वैध नेपाली कांग्रेसः चुनाव आयोग

16 Jan 2026



काठमांडू, 16 जनवरी (हि.स.)। निर्वाचन आयोग ने गगन थापा के नेतृत्व वाली नेपाली कांग्रेस को आधिकारिक मान्यता देने का निर्णय किया है।


शुक्रवार को आयोजित आयोग की बैठक ने निष्कर्ष निकाला कि गगन थापा के नेतृत्व वाला गुट ही वैध नेपाली कांग्रेस है। इस निर्णय के साथ ही पार्टी का चुनाव चिह्न ‘पेड़’ और चार सितारों वाला झंडा औपचारिक रूप से थापा गुट को सौंप दिया गया है।


इस फैसले से पार्टी की राजनीतिक विरासत प्रभावी रूप से गगन थापा को स्थानांतरित हो गई है, जिन्हें 11 जनवरी से गुरुवार की सुबह तक आयोजित दूसरी विशेष महाधिवेशन के माध्यम से पार्टी अध्यक्ष चुना गया था। काठमांडू में आयोजित इस महाधिवेशन ने गगन थापा को नया पार्टी प्रमुख घोषित किया था।


इससे पहले दिन में गगन थापा गुट और शेर बहादुर देउवा गुट- दोनों के नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने दावे और तर्क प्रस्तुत करने के लिए निर्वाचन आयोग के समक्ष उपस्थित हुए थे। निर्णय के बाद दोनों गुटों के समर्थक आयोग कार्यालय के बाहर एकत्र हो गए। जहां थापा गुट के समर्थकों ने फैसले का स्वागत करते हुए जश्न मनाया, वहीं देउवा गुट से जुड़े कार्यकर्ताओं ने असंतोष जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए निर्वाचन आयोग के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


इससे पहले शुक्रवार को सानेपा स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता में देउवा गुट के कार्यवाहक अध्यक्ष पूर्ण बहादुर खड्का ने चेतावनी दी थी कि यदि निर्वाचन आयोग उनकी गुट को आधिकारिक मान्यता नहीं देता है, तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।


नेपाली कांग्रेस के भीतर आंतरिक विवाद उस समय और गहरा गया, जब पार्टी अध्यक्ष शेर बहादुर देउवा की सहमति के बिना विशेष महाधिवेशन का आयोजन किया गया। काठमांडू के भृकुटीमंडप में आयोजित इस महाधिवेशन में गगन थापा को पार्टी अध्यक्ष चुना गया था।


महाधिवेशन के बाद देउवा गुट ने थापा और उनके सहयोगियों पर “अवैध” सभा आयोजित करने का आरोप लगाया और गगन थापा के साथ-साथ नेता विश्व प्रकाश शर्मा और फरमुल्लाह मंसूर को पार्टी से निष्कासित कर दिया। तब से देश की सबसे पुरानी लोकतांत्रिक पार्टी प्रभावी रूप से दो प्रतिद्वंद्वी गुटों में विभाजित बनी हुई है।