इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

फ्यूचर मार्केट में भी कच्चे तेल ने लगाई छलांग, ब्रेंट क्रूड का जून कॉन्ट्रैक्ट 120 डॉलर के करीब पहुंचा

30 Apr 2026



नई दिल्ली, 30 अप्रैल (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में तेजी का दौर लगातार जारी है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और होर्मुज स्ट्रेट की नाकाबंदी के कारण दुनियाभर में कच्चे तेल की सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान के साथ न्यूक्लियर डील होने तक होर्मुज स्ट्रेट की नाकाबंदी जारी रहेगी।


ट्रंप के इस बयान के बाद वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड 120 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक उछल गया। इसी तरह वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड फ्यूचर मार्केट में 107 डॉलर के ऊपर पहुंच गया। इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज में ब्रेंट क्रूड का जून कॉन्ट्रैक्ट 1.50 प्रतिशत की उछाल के साथ 119.80 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह निमेक्स पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड का जून कॉन्ट्रैक्ट 0.36 प्रतिशत बढ़ कर 107.26 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कच्चे तेल के हाजिर सौदे के मामले में भी कीमत के मोर्चे पर राहत मिलता हुआ नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को ब्रेंट क्रूड 115.61 डॉलर प्रति बैरल के उच्च स्तर तक पहंचने के बाद 110.44 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर सेटल हुआ था। आज ब्रेंट ने 0.01 डॉलर की सांकेतिक कमजोरी के साथ 110.43 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से कारोबार की शुरुआत की और थोड़ी देर में ही 114.47 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद इसकी चाल में कमजोरी भी आई। फिलहाल भारतीय समय के मुताबिक दोपहर एक बजे ब्रेंट क्रूड 1.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 112.06 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा था।


इसी तरह डब्ल्यूटीआई क्रूड बुधवार को 107.12 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक छलांग लगाने के बाद 106.88 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ था। आज डब्ल्यूटीआई क्रूड ने 106.95 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 12 बजे तक ये उछल कर 110.93 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंच गया। फिलहाल दोपहर एक बजे डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 108.23 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा था।