इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण मणिपुर के सेनापति में दो नगा नागरिकों की कथित गोली मारकर हत्या उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

एयर मार्शल नागेश कपूर ने भारतीय वायु सेना उपाध्यक्ष का पदभार संभाला

01 Jan 2026



नई दिल्ली, 1 जनवरी (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। एयर मार्शल नागेश कपूर ने 1 जनवरी 2026 को भारतीय वायु सेना उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया।


सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल, परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से अलंकृत एयर मार्शल नागेश कपूर ने दिसंबर 1985 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से स्नातक उपाधि प्राप्त की और 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायु सेना की युद्धक विमान इकाई में शामिल हुए। अनुभवी युद्धक पायलट, योग्य उड़ान प्रशिक्षक और युद्धक विमान लीडर एयर मार्शल नागेश कपूर ने मिग-21 और मिग-29 के सभी प्रारूप के विमान उड़ाए हैं। उन्हें विभिन्न युद्धक और प्रशिक्षण विमानों में 3400 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव है।


रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज से प्रशिक्षित एयर मार्शल नागेश कपूर ने 39 वर्षों से अधिक की गौरवशाली सेवा में कमान, परिचालन, प्रशिक्षण और स्टाफ पदों पर कार्य किया है। उनके कार्यकाल में मध्य क्षेत्र में युद्धक स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर, पश्चिमी क्षेत्र में फ्लाइंग बेस के स्टेशन कमांडर और प्रमुख एयर बेस के एयर ऑफिसर कमांडिंग के तौर पर सेवा शामिल हैं। प्रशिक्षण कार्यों में वें वायु सेना अकादमी में मुख्य प्रशिक्षक (फ्लाइंग) और वेलिंगटन स्थित प्रतिष्ठित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज में डायरेक्टिंग स्टाफ रहें।  एयर मार्शल नागेश कपूर ने वायु सेना अकादमी में अपने कार्यकाल के दौरान भारतीय वायु सेना में पीसी-7 एमके II विमान शामिल कराने और उनके परिचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


एयर मार्शल कपूर ने पाकिस्तान में रक्षा अटैशे के रूप में भी राजनयिक दायित्व का निर्वहन किया। उनके प्रमुख पदों में वायु मुख्यालय में सहायक वायु सेना प्रमुख संचालन (रणनीति), दक्षिण पश्चिमी वायु कमान में वायु रक्षा कमांडर, केंद्रीय वायु कमान मुख्यालय में वरिष्ठ वायु सेना अधिकारी और वायु मुख्यालय में कार्मिक प्रभारी वायु अधिकारी शामिल हैं।


वायुसेना उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने से पहले, एयर मार्शल कपूर ने प्रशिक्षण कमान के वायु अधिकारी कमान-इन-चीफ और उसके बाद दक्षिण पश्चिमी वायुसेना कमान के कमान-इन-चीफ के रूप में कार्य किया। राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय और विशिष्ट सेवा के लिए उन्हें वर्ष 2008 में वायु सेना पदक, वर्ष 2022 में अति विशिष्ट सेवा पदक और वर्ष 2025 में राष्ट्रपति द्वारा परम विशिष्ट सेवा पदक और सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया गया।


एयर मार्शल नागेश कपूर एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी के स्थान पर वायु सेना उपाध्यक्ष बनाए गए है। एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी राष्ट्र की 40 वर्षों की गौरवशाली और विशिष्ट सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं।