इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी नई औद्योगिक क्रांति के पथ पर भारत

त्योहारी सीजन पर उत्तर रेलवे चलाएगा 500 विशेष ट्रेनें, पंजाब से बिहार तक यात्रियों को भीड़ से मिलेगी निजात

08 Sep 2026

नई दिल्ली, 08 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। आगामी दीपावली और अन्य त्योहारों के दौरान रेलगाड़ियों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 500 विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त मांग को पूरा करने और उन्हें सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ये विशेष रेलगाड़ियां निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संचालित की जाएंगी।


उत्तर रेलवे के अनुसार, त्योहार विशेष ट्रेनों में वाराणसी-दिल्ली, अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल, चंडीगढ़-पटना, फिरोजपुर कैंट-पटना, नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल-पाटलिपुत्र सहित कई महत्वपूर्ण मार्ग शामिल हैं। इनमें 04209/04210 वाराणसी-दिल्ली-वाराणसी विशेष ट्रेन 50 फेरे, 04213/04214 अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल 36 फेरे और 02456/02455 नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल 98 फेरे लगाएगी। वहीं 04014/04013 आनंद विहार टर्मिनल-लौका बाजार विशेष ट्रेन 150 फेरे संचालित करेगी।


इसके अलावा 04227/04228 वाराणसी-चंडीगढ़ 36 फेरे, 04008/04007 आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी 10 फेरे, 04028/04027 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर 10 फेरे तथा 04010/04009 सीतामढ़ी-दिल्ली 12 फेरे लगाएगी।


रेलवे ने 02458/02457 आनंद विहार टर्मिनल-कानपुर सेंट्रल के 72 फेरे, 04314/04313 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर के 18 फेरे और 04096/04095 आनंद विहार टर्मिनल-पाटलिपुत्र के 120 फेरे निर्धारित किए हैं। उत्तर रेलवे ने जानकारी दी कि इसके साथ ही विजयमंदिर-आनंद विहार और फिरोजपुर कैंट-पटना समेत अन्य मार्गों पर भी त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

Latest News