इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

कांग्रेस देश की सबसे बड़ी महिला विरोधी पार्टीः प्रधानमंत्री मोदी

10 May 2026



बेंगलुरु, 10 मई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को बेंगलुरु में कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए उसे “देश की सबसे बड़ी महिला विरोधी पार्टी” करार दिया। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व से वंचित रखा। बेंगलुरु के एचएएल एयरपोर्ट परिसर में भाजपा के अभिनंदन समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि महिला आरक्षण विधेयक पहले लागू हो गया होता तो देश में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और अधिक मजबूत होती। उन्होंने कहा कि कर्नाटक से भी बड़ी संख्या में महिला विधायक और सांसद सामने आ सकती थीं, लेकिन कांग्रेस ने इसे रोककर महिलाओं के साथ अन्याय किया।


प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस निराशा में डूबी हुई पार्टी बन चुकी है और उसके पास अब कोई स्पष्ट विचारधारा नहीं बची है। जनता की समस्याओं को सुलझाने के बजाय सरकार आंतरिक कलह में उलझी हुई है। उन्होंने कहा, “पिछले तीन वर्षों में कर्नाटक की जनता कांग्रेस की गारंटियों की वास्तविकता देख चुकी है। राज्य सरकार इस चिंता में फंसी हुई है कि मुख्यमंत्री कितने दिन पद पर बने रहेंगे और दूसरे नेताओं को मौका मिलेगा या नहीं।” प्रधानमंत्री ने इस दौरान राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही चर्चाओं पर परोक्ष टिप्पणी की।


प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान में भी कांग्रेस के भीतर इसी प्रकार की स्थिति देखने को मिली थी और अब केरल में भी पार्टी के अंदरूनी मतभेद सामने आने लगे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार केरल में भाजपा ने तीन सीटें जीती हैं और आने वाले समय में वहां भी भाजपा सरकार बनाने में सफल होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि असम में तीसरी बार एनडीए सरकार बनी है, जबकि पुडुचेरी में दूसरी बार एनडीए सत्ता में लौटा है। उन्होंने कहा कि गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने नया इतिहास रचा है।


उन्होंने कहा, “देश में भाजपा के राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होने से पहले ही कर्नाटक में पार्टी एक बड़ी राजनीतिक शक्ति बन चुकी थी। आज आंध्र प्रदेश में एनडीए की सरकार है और तेलंगाना में भाजपा दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।” कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का मैसूर पगड़ी और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। वहीं राज्य भाजपा नेताओं ने उन्हें 13 किलोग्राम वजन की चांदी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।

Latest News