इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

नितिन नवीन से मिले पंकज चौधरी, भाजपा में संगठनात्मक बदलाव पर मंथन तेज

20 May 2026



नई दिल्ली, 20 मई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से बुधवार को यहां मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष और उत्तर प्रदेश के महासचिव (संगठन) धर्मपाल सिंह भी उपस्थित थे।


सूत्रों ने बताया कि यह मुलाकात दो घंटे से ज्यादा समय तक चली। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश संगठन में बदलाव को लेकर यह मुलाकात हुई है। बैठक में प्रदेश इकाई के पुनर्गठन को लेकर नेताओं के नामों पर विस्तार से चर्चा की गई।


पदाधिकारियों के नामों की सूची को अंतिम रूप देने से पहले 21-22 मई को एक बार फिर से केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा की जा सकती है। उत्तर प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों में संगठन के पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी जाएगी।


माना जा रहा है कि योगी मंत्रिपरिषद में विस्तार के बाद राज्य विधानसभा के आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने सांगठनिक स्तर पर अपनी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। माना जा रहा है कि जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को जिला इकाई से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों दी जा सकती हैं।


उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नवीन के निर्वाचन के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी पुनर्गठन होना है। इसमें प्रदेश के नेताओं को जगह मिल सकती है। इस कारण प्रदेश स्तर पर भी जगह खाली होने की उम्मीद की जा रही है। राज्य सरकार में नए मंत्रियों को शामिल किए जाने के बाद संगठन में बदलाव कर पार्टी पूरी मजबूती और समीकरणों को साधकर चुनावी मैदान में उतरने की योजना बना रही है।

Latest News