इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

खान सर की गिरफ्तारी पर 30 जून तक रोक

27 Jun 2026



पटना, 27 जून (एजेंसी)। राजधानी के पटना सिविल कोर्ट में खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर शनिवार को सुनवाई हुई। इस दौरान कदमकुआं थाना पुलिस ने मामले से जुड़ी अपडेटेड केस डायरी अदालत के समक्ष सबमिट कर दी है। कोर्ट ने केस डायरी का अध्ययन करने के लिए तीन दिनों का समय दिया है। अब इसकी अगली सुनवाई 30 जून को होगी, तब तक खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगी रहेगी।


सुनवाई के दौरान खान सर के पक्ष की ओर से अदालत से आग्रह किया गया कि मामले में लगातार समय बढ़ाया जा रहा है और आज ही बहस पूरी कर निर्णय लिया जाए। हालांकि, लोक अभियोजक तथा शिकायतकर्ता पक्ष की ओर से इसका विरोध किया गया। उनका कहना था कि पुलिस द्वारा दाखिल की गई नई केस डायरी और दस्तावेजों का अध्ययन करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए।


दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपडेटेड केस डायरी की समीक्षा के लिए तीन दिनों का समय प्रदान किया और मामले की अगली सुनवाई 30 जून तय कर दी। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि अगली सुनवाई तक फैजल खान उर्फ खान सर को मिला अंतरिम संरक्षण जारी रहेगा।


इस मामले में खान सर के दोनों निजी सुरक्षा गार्ड पहले से ही जेल में बंद हैं। उनकी नियमित जमानत याचिका पर भी 30 जून को ही सुनवाई होगी।


अदालत ने संबंधित सभी मामलों को एक साथ टैग कर दिया है ताकि एक ही दिन समग्र रूप से सुनवाई की जा सके।


पिछली सुनवाई के दौरान पुलिस द्वारा प्रस्तुत की गई केस डायरी को अदालत ने अधूरा माना था। इसके बाद कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया था कि वह पूरी और अद्यतन केस डायरी दाखिल करे। इसी निर्देश के बाद पुलिस ने नई केस डायरी प्रस्तुत की है।


पुलिस की ओर से दाखिल नई केस डायरी में महत्वपूर्ण दावे किए गए हैं। जांच एजेंसी का कहना है कि घटना के दौरान की गई फायरिंग आत्मरक्षा में नहीं की गई थी। पुलिस के अनुसार, खान सर के कहने पर उनके दोनों सुरक्षा गार्डों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोली चलाई थी। यह बिंदु मामले की सुनवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Latest News