इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

इतिहास के पन्नों में 26 जनवरी : 1950 में भारत बना संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य

25 Jan 2026


26 जनवरी 1950 का दिन भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज है। इसी दिन भारत ने स्वयं को संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया और देश में भारतीय संविधान विधिवत रूप से लागू हुआ। इसके साथ ही स्वतंत्र भारत को एक सुदृढ़ संवैधानिक पहचान मिली।


इसी ऐतिहासिक दिन चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, जो स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल थे, उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दिया और डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने देश के पहले राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला। यह परिवर्तन भारत के औपनिवेशिक अतीत से पूर्ण संवैधानिक स्वतंत्रता की दिशा में निर्णायक कदम था।


26 जनवरी 1950 को ही उत्तर प्रदेश के सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ के सिंहों को भारत के राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में आधिकारिक मान्यता दी गई, जो शक्ति, साहस और धर्म की भावना का प्रतीक है।


इसके अलावा, वर्ष 1937 में गठित भारतीय संघीय न्यायालय (फैडरल कोर्ट ऑफ इंडिया) का नाम बदल कर सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया) कर दिया गया, जिससे न्यायिक व्यवस्था को नई पहचान मिली।


इसी दिन भारतीय नौसेना के युद्धपोत एच.एम.आई.एस. दिल्ली का नाम बदलकर आई.एन.एस. दिल्ली किया गया, जो सैन्य ढांचे के भारतीयकरण का प्रतीक बना।


26 जनवरी न केवल एक तारीख है, बल्कि भारत की संवैधानिक चेतना और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूत नींव का प्रतीक है।


महत्वपूर्ण घटनाचक्र


1666 - फ्रांस ने इंग्लैड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।


1841 - हांगकांग ब्रिटिश कब्जे में चला गया।


1845 - ब्रिटिश जनरल चार्ल्स गार्डन सूडान में मारे गये।


1930 - ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया।


1931 - हंगरी और ऑस्ट्रिया ने 'शांति संधि' पर हस्ताक्षर किये।


1931 - 'सविनय अवज्ञा आंदोलन' के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी रिहा किये गए।


1934 - जर्मनी और पौलैंड के बीच दस वर्षीय अनाक्रमण संधि हुई।


1950 - भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ और भारत का संविधान लागू हुआ।


1950 - स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने अपने पद से त्यागपत्र दिया और डॉ. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने।


1950 - उत्तर प्रदेश के सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ के शेरों को राष्ट्रीय प्रतीक की मान्यता मिली।


1950 - वर्ष 1937 में गठित भारतीय संघीय न्यायालय ('फैडेरल कोर्ट ऑफ इंडिया') का नाम सर्वोच्च न्यायालय ('सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया') कर दिया गया


1950 - भारत का युद्ध पोत एच.एम.आई.एस. दिल्ली आई.एन.एस. दिल्ली के रूप में बदल दिया गया।


1963 - मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण भारत सरकार ने 26 जनवरी को इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया।


1972 - युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में दिल्ली के इंडिया गेट पर 'अमर जवान राष्ट्रीय स्मारक' की स्थापना की गयी।


1981 - पूर्वोत्तर भारत में हवाई यातायात सुगम बनाने को ध्यान में रखते हुए हवाई सेवा वायुदूत प्रारम्भ हुई।


1982 - पर्यटकों को विलासितापूर्ण रेल यात्रा का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने पैलेस ऑन व्हील्स सेवा शुरू की।


1990 - रोमानिया के उपराष्ट्रपति डी. माजिलू ने इस्तीफ़ा दिया।


1991 - इराक ने अपने सात विमान ईरान भेजे।


1992 - मारीटानिया में विपक्ष के प्रदर्शंकारियों पर पुलिस की गोली से अनेक लोग घायल हुए।


1994 - रावलपिंडी (पाकिस्तान) में प्रथम महिला पुलिस थाने का उद्घाटन।


1999 - महिलाओं के यौन शोषण पर विश्व सम्मेलन का ढाका (बांग्लादेश) में आयोजन।


2000 - कोंकण रेलवे परियोजना पूर्ण हुई और प्रथम यात्री गाड़ी चलाई गयी।


2001 - गुजरात के भुज में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप। इस भूकंप में लाखों लोग मारे गए थे।


2002 - भारत के 53वें गणतंत्र दिवस पर अग्नि-2 मिसाइल आकर्षण का केंद्र रही।


2003 - ईरान के राष्ट्रपति 'सैयद मोहम्म्द खातमी' गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए।


2004 - ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने माइक्रोसाफ़्ट अध्यक्ष बिल गेट्स को 'नाइट' की उपाधि प्रदान करने की घोषणा की।


2005 - गणतंत्र दिवस के मौक़े पर मणिपुर व असम में बम फटे पर कोई हताहत नहीं हुआ।


2006 - फिलिस्तीन में हुए चुनावों में हमास ने ज़्यादातर सीटों पर कब्ज़ा किया।


2008 - 59वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने परेड की सलामी ली।


2008 - एन.आर. नारायणमूर्ति को फ्रांस सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑवर' से सम्मानित किया गया।


2008 - ब्रिटेन की एक अदालत ने श्रीलंका के उग्रवादी संगठन लिट्टे के नेता मुरीधरन को नौ महीने की कैद की सजी सुनाई।


2010 - भारत ने मीरपुर में बांग्लादेश से दूसरा टेस्ट 10 विकेट से जीतते हुए सीरीज पर 2-0 से कब्ज़ा कर लिया।


2010 - भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पद्म पुरस्कार पाने वाली 130 व्यक्तियों के नामों की घोषणा की।


जन्म


1906 - सत्यवती देवी - साम्यवादी महिला एवं स्वतंत्रता सेनानी थीं।


1915 - रानी गाइदिनल्यू - भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी।


1923 - देवनाथ पाण्डेय 'रसाल' - प्रसिद्ध कवि।


1937 - आचार्य चंदना - जैन धर्म की आचार्य हैं।


1967 - प्रदीप सोमासुंदरन - भारतीय पार्श्वगायक।


निधन


1556 - हमायुं - मुगल शासक।


1823 - एडवर्ड जेनर - प्रसिद्ध चिकित्सक।


1954 - मानवेन्द्र नाथ राय - क्रान्तिकारी विचारक तथा मानवतावाद के प्रबल समर्थक।


1968 - माधव श्रीहरि अणे - भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।


2005 - विलियम दाएकिन- प्रख्यात इतिहासकार।


2012 - करतार सिंह दुग्गल - पंजाबी, हिंदी और उर्दू भाषाओं में लिखने वाले प्रसिद्ध साहित्यकार थे।


2012 - एम. ओ. एच. फ़ारूक - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।


2015 - आर.के. लक्ष्मण- मशहूर कार्टूनिस्ट।


महत्वपूर्ण दिवस


गणतंत्र दिवस


अंतरराष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस।

Latest News