इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

औरैया : बारिश की बेरुखी से सूखे खेत, तिल की बुआई अटकी, किसानों की बढ़ी चिंता

18 Jul 2026

औरैया, 18 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सदर ब्लॉक के असेवा, असेवटा, कैथौली, बबाइन सहित आसपास के गांवों में बारिश न होने से किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। खेतों में नमी न होने के कारण तिल की बुआई समय पर नहीं हो पा रही है। खेती पूरी तरह बारिश पर निर्भर होने से किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बादलों का इंतजार कर रहे हैं। यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो तिल की फसल की बुआई और अधिक प्रभावित होगी, जिससे उत्पादन पर भी असर पड़ने की आशंका है।


किसानों का कहना है कि जुलाई का आधा महीना बीत चुका है, लेकिन क्षेत्र में पर्याप्त बारिश नहीं हुई। तेज धूप और उमस के कारण खेत सूख चुके हैं। कई किसानों ने खेत तैयार कर रखे हैं, लेकिन मिट्टी में नमी नहीं होने के कारण बीज नहीं डाल पा रहे हैं। समय पर बुआई न होने से फसल की पैदावार घटने का खतरा मंडरा रहा है।


असेवा गांव के किसान गुड्डू दुबे ने बताया कि बारिश न होने से तिल की बुआई लगातार लेट होती जा रही है। यदि अगले कुछ दिनों तक भी बारिश नहीं हुई तो किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।


किसान सत्य प्रकाश ने कहा कि इस क्षेत्र में खेती पूरी तरह बारिश पर निर्भर है। सिंचाई के अन्य साधन पर्याप्त नहीं हैं, इसलिए किसान केवल इंद्रदेव की कृपा का इंतजार कर रहे हैं।


वहीं किसान उदय भान ने बताया कि इलाके में नहर और बंबा की सुविधा नहीं है। ऐसे में बारिश ही खेती का एकमात्र सहारा है। यदि समय पर वर्षा न हो तो खेत सूखे रह जाते हैं और किसान चाहकर भी बुआई नहीं कर पाते।


किसान हंसराज ने कहा कि अगर जल्द बारिश नहीं हुई तो किसानों की पूरी मेहनत पर पानी फिर जाएगा और फसल चौपट होने की आशंका है।


ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बदलते मौसम और बारिश की कमी ने खेती को संकट में डाल दिया है। किसान रोज आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादलों को देखकर उम्मीद बांधते हैं, लेकिन बिना बरसे बादल लौट जाने से उनकी चिंता और बढ़ जाती है। अब किसानों की निगाहें आने वाले दिनों की बारिश पर टिकी हैं, क्योंकि समय पर वर्षा ही उनकी मेहनत और उम्मीदों को बचा सकती है।


लेखपाल आनंद कुमार ने बताया कि यह क्षेत्र बीहड़ में आता है और यहां के किसान प्रकृति पर ज्यादा आश्रित है। मौसम की बेरुखी और बारिश न होने से किसान चिंतित है। अगर जल्द बारिश न हुई तो तिल की फसल पर प्रभाव पड़ेगा और किसान भाइयों को आर्थिक स्थिति पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा।

Latest News