इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

हांगझोउ विश्व कप निशानेबाजी: ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर ने कांस्य पर साधा निशाना

27 Jul 2026



हांगझोउ (चीन), 27 जुलाई (एजेंसी)। भारतीय निशानेबाज ईशा सिंह और मनु भाकर ने आईएसएसएफ विश्व कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारत को डबल पोडियम दिलाया। ईशा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने कांस्य पदक जीतकर भारत की सफलता में चार चांद लगा दिए।


फाइनल में ईशा सिंह ने बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 40 हिट्स के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं, मनु भाकर ने बेहद कड़े मुकाबले में शूट-ऑफ जीतकर अंतिम चरण में जगह बनाई और 28 हिट्स के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।


इससे पहले क्वालिफिकेशन राउंड में भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। मनु भाकर ने 586-20x के शानदार स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि ईशा सिंह 585-18x के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। दोनों खिलाड़ियों ने आसानी से आठ निशानेबाजों के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। पूर्व एशियाई खेल स्वर्ण पदक विजेता राही सरनोबत ने 582-16x का स्कोर बनाया। वहीं, रैंकिंग प्वाइंट्स ओनली (आरपीओ) श्रेणी में खेल रहीं सिमरनप्रीत कौर बराड़ ने 576-20x और अभिद्न्या अशोक पाटिल ने 573-16x का स्कोर किया।


स्वर्ण पदक जीतने के बाद ईशा सिंह ने कहा कि म्यूनिख विश्व कप में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीतने के बाद इस प्रतियोगिता में मानसिक दबाव काफी अधिक था, लेकिन वह उस चुनौती से पार पाने में सफल रहीं। उन्होंने कहा कि हांगझोउ उनके लिए हमेशा खास रहा है, क्योंकि एशियाई खेलों में उन्होंने यहां चार पदक जीते थे और इस रेंज से परिचित होने का उन्हें फायदा मिला।


मनु भाकर ने कहा कि यह कांस्य पदक उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे उन्हें यह समझने में मदद मिलेगी कि उनकी तैयारी सही दिशा में आगे बढ़ रही है। इस प्रतियोगिता का अनुभव आगामी विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में उनके लिए काफी उपयोगी साबित होगा।


गौरतलब है कि 21 वर्षीय ईशा सिंह ने इसी वर्ष म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप में फाइनल में 43 हिट्स के साथ सीनियर और जूनियर दोनों वर्गों का विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता था। वहीं, मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में दो पदक जीतकर इतिहास रचा था और वह स्वतंत्र भारत की पहली खिलाड़ी बनी थीं, जिन्होंने एक ही ओलंपिक में दो पदक अपने नाम किए। अब हांगझोउ विश्व कप में भी दोनों भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर भारत के पदक अभियान को और मजबूती प्रदान की।

Latest News