इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

सलमान खान का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, \'एसवीसी 63\' के लिए कम किया 16 किलो वजन

03 Aug 2026



बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने आखिरकार अपने जबरदस्त फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन पर चुप्पी तोड़ दी है। पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर उनके बदले हुए लुक की चर्चा थी और माना जा रहा था कि वह अपनी आगामी फिल्म 'एसवीसी 63' के लिए वजन कम कर रहे हैं। अब खुद अभिनेता ने खुलासा किया है कि उन्होंने 16 किलो वजन घटाया है। सलमान का यह बयान उनके भाई सोहेल खान के रियलिटी शो 'अलायंस' में पहुंचने के दौरान सामने आया, जहां वह सोहेल का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे।


शो के दौरान सलमान ने मजाकिया अंदाज में सोहेल से कहा कि उनका वजन कम हो गया है। इस पर सोहेल ने गर्व से बताया कि उन्होंने 12 किलो वजन घटाया है। जवाब में सलमान ने कहा, "मैंने 16 किलो वजन घटाया है।" सलमान के इस खुलासे के बाद उनके फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया। हाल के दिनों में अभिनेता लगातार जिम से अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहे हैं, जिन्हें प्रशंसकों ने खूब पसंद किया।


वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर 'एसवीसी 63' की तैयारी में जुटे हैं। इस फिल्म में वह पहली बार साउथ भारतीय अभिनेत्री नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दिल राजू के निर्माण में बन रही इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की बड़ी परियोजनाओं में गिना जा रहा है। 'एसवीसी 63' के ईद 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।

Latest News