इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

ममता से शुभेंदु की अपील - जहां जाना हो जाएं, लेकिन पुलिस को समय पर बताएं, सुरक्षा मिलेगी

10 Aug 2026



कोलकाता, 10 अगस्त (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर सोमवार को बड़ा आश्वासन दिया है। उन्होंने ममता बनर्जी से अपील की कि वह राज्य में कहीं भी जाएं, लेकिन अपने दौरे की सूचना समय रहते पुलिस को दें, ताकि उनकी सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था की जा सके।


अधिकारी सोमवार को हालीशहर में पुलिस हिरासत में मृत तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता बिरजु केवट के घर पहुंचे थे। वहां से निकलने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने रविवार को ममता बनर्जी के हालीशहर दौरे के दाैरान हमले का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हाेंने अपने दौरे की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी, जिसके कारण वहां भीड़ का आक्रोश सामने आया। स्थानीय विधायक को इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस के माध्यम से स्थिति संभालने की कोशिश की गई।


मुख्यमंत्री ने कहा, “मेरा अनुरोध है कि अब से आप जहां भी जाएं, समय पर पुलिस को जानकारी दें। आप जिसे चाहें, कोलकाता के पुलिस आयुक्त या पुलिस उपमहानिरीक्षक को बता सकती हैं। अगर पुलिस महानिदेशक आपको उपयुक्त नहीं लगते हैं तो किसी अन्य अधिकारी को सूचना दें। हमारी पुलिस आपकी सुरक्षा की व्यवस्था करेगी।”


उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई लापरवाही नहीं हुई है। रविवार को ममता बनर्जी के काफिले के साथ हुई घटना को स्थानीय पुलिस की समस्या बताते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस हर समय एक ही स्थान पर मौजूद नहीं रह सकती। स्थिति संभालने के लिए पुलिस को कुछ समय भी देना पड़ता है।


रविवार को हालीशहर में मृत तृणमूल कार्यकर्ता विरजु केवट के घर जाते समय ममता बनर्जी के काफिले को विरोध का सामना करना पड़ा था। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने उनके वाहन पर पानी, कीचड़, पत्थर और जूते फेंके। इस दौरान ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी भी की गई थी।


विरजु की रविवार सुबह पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। उसके परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस हिरासत में उसकी पिटाई कर हत्या की गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद ममता बनर्जी तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी और डोला सेन के साथ हालीशहर पहुंची थीं।


रविवार को हुई घटना पर शुभेन्दु अधिकारी ने भी प्रतिक्रिया दी थी। हालांकि, सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचने के बाद उनका रुख पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर अधिक संयमित नजर आया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी जहां चाहें जा सकती हैं, लेकिन अपने दौरे की जानकारी पहले पुलिस को दें, ताकि आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। ----------------

Latest News