इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा का देशभर में एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’

22 Aug 2026



नई दिल्ली, 22 अगस्त (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के उपलक्ष्य में देशभर में एक महीने तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की घोषणा की है। एक माह के महाअभियान के तहत सेवा पखवाड़ा, सेवा में मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, राष्ट्रीय इंनोवेशन चैलेंज सहित कई कार्यक्रम प्रदेश से बूथ स्तर तक आयोजित किए जाएंगे।


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद विनोद तावड़े ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि नई राष्ट्रीय टीम के गठन के बाद राष्ट्रीय पदाधिकारियों की पहली बैठक हुई। इसके बाद प्रदेश अध्यक्षों, संगठन महामंत्रियों और राज्य स्तरीय टीमों के साथ कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें आगामी अभियान की तैयारियों पर चर्चा हुई।


तावड़े ने कहा कि भाजपा हर वर्ष 17 सितंबर, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में ‘सेवा पखवाड़ा’ आयोजित करती है। इस वर्ष 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 25 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं।


इन्हीं दोनों अवसरों को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने एक महीने तक चलने वाला राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करने का फैसला किया है। अभियान के तहत देशभर में विभिन्न सेवा और जनसंपर्क से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत इस बार आंगनवाड़ी में काम करने वाली माताओं को उनके सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। आंगनवाड़ी सेविका समाज में योजनाओं को जमीन तक उतारने में अहम भूमिका निभाती है। इस कार्यक्रम के तहत इन सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए विशेष आयोजन किया जाएगा। इसके तहत भाजपा 14 लाख से ज्यादा आंगनवाड़ी केन्द्रों तक पहुंचेगा और वहां कार्यरत महिलाओं को उनकी सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा।


विनोद तावड़े ने बताया कि इसी अभियान के तहत सेवा में मेरा योगदान कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। इसके तगत युवा के साथ लोगों से अपील की जाएगी कि वे सेवा करते हुए कोई भी रील बनाएं और उसे सोशल मीडिया पर साझा करें। सेवा कार्यों में स्वच्छता, टीबी उन्मूलन को लेकर कोई भी सेवा के काम को लेकर कार्यकर्ता लोगों को प्रेरित करेंगे कि वे इसकी रील बनाए और प्रसारित करें।


उन्होंने बताया कि महाअभियान के तहत ‘सेवा सेतु अभियान’ भी चलाया जाएगा जिसमें सरकारी योजनाओं से अब तक वंचित पात्र लोगों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता की जाएगी। इसके लिए लोग आवश्यक दस्तावेजों के साथ ब्लॉक स्तर पर पहुंचकर आवेदन कर सकेंगे।


इसके साथ राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज भी आयोजित की जाएगी जिसमें युवाओं को शोधकार्यों से जुड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। यह प्रतियोगिताएं बूथ, ब्लॉक, जिला, प्रदेश स्तर पर आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि आज इसे लेकर राष्ट्रीय स्तर पर कार्य़शाला आयोजित की गई है। आने वाले एक हफ्ते में इस अभियान के क्रियान्वयन को लेकर प्रदेश, जिला, ब्लॉक स्तर पर कार्यशाला होगी।

Latest News