इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

नेपाल आपदा में मृतकों की संख्या 1,344 पहुंची, अब तक सिर्फ 96 शवों की पहचान

05 Sep 2026



-लापता लोगों की संख्या पांच हजार, 13 हजार से अधिक लोग बचाए गए


काठमांडू, 05 सितंबर (एजेंसी)। नेपाल में 26 अगस्त को विनाशकारी हिमस्खलन और अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया।इस त्रासदी के दसवें दिन शनिवार को रसुवा समेत बाढ़ प्रभावित विभिन्न जिलों में अब तक 1,344 लोगों के शव मिलने की पुष्टि हुई है।


नेपाल सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से शनिवार दोपहर 1 बजे जारी अपडेट के मुताबिक, रसुवा में 160, नुवाकोट में 192, धादिंग में 67, गोरखा में 73, तनहुँ में 38, नवलपरासी पूर्व में 222, नवलपरासी पश्चिम में 230 और चितवन में 360 लोगों के शव बरामद हुए। वहीं, काठमांडू में उपचार के दौरान 2 लोगों की मौत हुई है।


अब तक मिले शवों में 269 महिलाएं, 489 पुरुष, 52 बालिकाएं और 33 बालक हैं। इसके अलावा 501 मानव अवशेष बरामद किए गए हैं। सरकार के मुताबिक, अबतक केवल 96 शवों की पहचान कर उन्हें परिजनों को सौंपा जा सका है।


सरकारी अपडेट के अनुसार, बाढ़ और आपदा के बाद करीब 5,000 लोग अभी भी संपर्कविहीन हैं। इनमें रसुवा और नुवाकोट के नेपाली नागरिकों के साथ 589 विदेशी नागरिक तथा करीब 100 सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी शामिल हैं।


बचाव अभियान के तहत अबतक 13,089 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। नेपाल सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल की ओर से लगातार खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

Latest News