इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: हाई कोर्ट में याचिका, मृतक परिजनों को एक-एक करोड़ मुआवजे की मांग

07 Sep 2026



नई दिल्ली, 07 सितंबर (एजेंसी)। दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बिल्डिंग के अचानक भरभराकर गिरने के मामले की जांच और मृतक छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है। उच्च न्यायालय इस याचिका पर सुनवाई करने को तैयार हो गया है।


सोमवार को याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष मेंशन करते हुए याचिका पर सुनवाई की मांग की, जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई का भरोसा दिया। याचिका लॉ छात्र अनिकेत कुमार गुप्ता ने दायर की है। याचिका में मांग की गई है कि सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की जांच की जाए। हादसे में मृत छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की गई है। साथ ही मांग की गई है कि इस हादसे में घायल छात्रों को चिकित्सा सुविधा और प्रभावित छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर पुनर्वासित किया जाए। दिल्ली के पेईंग गेस्ट (पीजी) और हॉस्टल की स्ट्रक्चरल ऑडिट की जाए, ताकि खतरनाक स्थानों का पता लगाया जा सके।


याचिका में कहा गया है कि जिस "Hostel Daze Boys PG” में हादसा हुआ, वो दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के नजदीक है और वो स्टूडेंट हब है। इस पीजी में बेसमेंट के अलावा पांच मंजिलें थीं। ये हादसा 6 सितंबर को दोपहर डेढ़ बजे हुआ जिसके बाद मलबे में कई छात्र दब गए। याचिका में एम्स अस्पताल के बयान का जिक्र किया गया है जिसमें पांच छात्रों की मौत की बात कही गई है।


याचिका में कहा गया है कि इस हादसे की वजह की जांच कर जवाबदेही तय की जाए। इस बात की जांच की जाए कि संबंधित पीजी के पास वैध लाइसेंस था कि नहीं और उसे संचालित करने की अनुमति मिली थी कि नहीं।

Latest News