इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

रांची में तेज आंधी-बारिश के बीच स्कूल बस पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे बच्चे

25 Sep 2026

रांची, 25 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। रांची में पिछले दो दिनों से हो रही तेज बारिश और शुक्रवार को सुबह से चल रही आंधी के कारण जनजीवन प्रभावित है। शुक्रवार सुबह डोरंडा थाना क्षेत्र के एजी कॉलोनी के पास बड़ा हादसा टल गया। बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल बस पर अचानक पेड़ गिर गया। हादसे में बस का अगला हिस्सा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ, लेकिन चालक की सूझबूझ से बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित बच गए।


डोरंडा के एजी मोड़ के पास तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी के अनुसार, तेज बारिश और हवा के बीच स्कूल बस बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे लगा एक बड़ा पेड़ अचानक बस पर गिर गया। पेड़ को गिरता देख चालक ने तत्काल ब्रेक लगाकर बस रोक दी। इससे बस में सवार बच्चों को चोट नहीं आई।


घटना की सूचना डोरंडा थाना पुलिस और रांची नगर निगम को दी गई। सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और पेड़ को काटकर सड़क से हटाया। इसके बाद रास्ता साफ कर बस को आगे रवाना किया गया। कुछ देर तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा, लेकिन बाद में आवागमन सामान्य हो गया।


डोरंडा थाना प्रभारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बस में सवार सभी बच्चे और चालक सुरक्षित हैं।


लगातार बारिश और तेज आंधी से शहर में जनजीवन प्रभावित हुआ है। स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं, जिसके कारण बच्चों को खराब मौसम के बावजूद स्कूल जाना पड़ रहा है। बारिश के कारण कई बच्चों के जूते और स्कूल ड्रेस भी भीगकर गंदे हो गए। स्कूल प्रबंधन ने बस चालकों को खराब मौसम में विशेष सावधानी बरतते हुए वाहन चलाने का निर्देश दिया है।

Latest News