इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

18 वर्षीय युवती का फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

07 Feb 2026



शिमला, 07 फ़रवरी (हि.स.)। एक 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवती अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक तौर पर घटना को आत्महत्या से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही होगी।


यह घटना शिमला जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में सामने आई। पुलिस के अनुसार बीते गुरूवार की शाम खनेरी अस्पताल से सूचना मिली कि एक युवती को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही थाना रामपुर के एसएचओ पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और तथ्यों की जांच शुरू की।


प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवती अपने क्वार्टर में अकेली थी। शाम करीब 4:30 बजे जब ट्यूशन पढ़ने आने वाले बच्चे उसके कमरे पर पहुंचे तो उन्होंने खिड़की से देखा कि युवती छत के पंखे से लटकी हुई है। इसके बाद आसपास के लोगों ने वेंटिलेटर की ग्रिल तोड़कर कमरे का दरवाजा अंदर से खोला और युवती को नीचे उतारकर तुरंत खानरी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


अस्पताल में चिकित्सकों ने परिजनों की मौजूदगी में शव का निरीक्षण किया। शरीर पर किसी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले, केवल गर्दन पर फंदे का निशान पाया गया। पुलिस ने मौके से मिला दुपट्टा साक्ष्य के तौर पर जब्त कर लिया है। कमरे से कोई सुसाइड नोट या अन्य संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई और प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने भी किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है।


पुलिस ने मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई करते हुए जांच जारी रखी। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।

Latest News