इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

दिल्ली में तीन जगह आग, मदनपुर खादर में सिलेंडर ब्लास्ट से एक परिवार के 3 लोग झुलसे

21 Feb 2026



नई दिल्ली, 21 फ़रवरी (हि.स.)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार देर रात और शनिवार तड़के आग की तीन अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप मच गया। पहली घटना दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके की है, जहां शनिवार सुबह करीब 4:46 बजे एक मकान के ग्राउंड फ्लोर पर सिलेंडर ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।


घायलों की पहचान जगदीश (60), उनकी पत्नी लक्ष्मी (52) और बेटे जतिन (22) के रूप में हुई है। तीनों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।


दमकल विभाग के मुताबिक सुबह 4:46 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज धमाके की आवाज के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में गैस सिलेंडर फटने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।


दूसरी घटना मध्य दिल्ली के दयाबस्ती इलाके के पास शुक्रवार रात करीब 11 बजे सामने आई। यहां एक फैक्टरी में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने एक-एक कर 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा। जांच में पता चला कि फैक्टरी में कुर्सियां बनाने का काम होता था। आग तेजी से फैल गई, जिससे आसपास के इलाकों में धुआं भर गया।


दमकल अधिकारियों के अनुसार काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। खबर लिखे जाने तक कूलिंग का काम जारी था और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


तीसरी घटना पश्चिमी दिल्ली के ज्वालापुरी स्थित चंद्र विहार इलाके में हुई। यहां कार के स्पीकर बनाने वाली एक फैक्टरी में शनिवार तड़के 3:44 बजे आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।


इस घटना में भी किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस तीनों मामलों में आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। लगातार सामने आ रही आग की घटनाओं ने राजधानी में सुरक्षा इंतजामों और अग्निशमन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Latest News