इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग : साइबर फ्रॉड की सूचना तीन दिन में देने पर नुकसान की भरपाई बैंक को करनी होगी

07 Mar 2026



जोधपुर, 07 मार्च (हि.स.)। साइबर फ्रॉड की सूचना तीन दिन में देने पर नुकसान की भरपाई बैंक को करनी होगी और ग्राहक का दायित्व शून्य होगा। राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के न्यायिक सदस्य अरुण कुमार अग्रवाल और सदस्य लियाकत अली ने यह महत्त्वपूर्ण व्यवस्था देते हुए अपील मंजूर कर जिला आयोग जोधपुर द्वितीय के आदेश को उस हद तक निरस्त कर दिया कि आधी जवाबदेही बैंक खाताधारक की भी है। इसी के साथ देश की सबसे अग्रणी भारतीय स्टेट बैंक को पांच हजार रूपये हर्जाने के साथ ग्राहक के खाते से निकाली गई संपूर्ण राशि 49 हजार 960 रुपये मय ब्याज और परिवाद व्यय पांच हजार रूपये 30 दिन में चुकाने होंगे।


चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी अशोक सिंघवी ने अधिवक्ता अनिल भंडारी के माध्यम से अपील दायर कर कहा कि उनका बचत खाता बैंक की पाल रोड शाखा में है और उसमें एटीएम सुविधा भी ली हुई है। 4 फरवरी 2022 को कुछ ही अंतराल में दो संदेश आए कि एटीएम के जरिए उनके खाते से 24 हजार 980 रुपये दो बार में कुल 49 हजार 960 रुपये निकल गए है,जिस पर उन्होंने तुरंत ही बैंक को सूचना देते हुए प्रथम सूचना रपट भी दर्ज करा दी कि उन्होंने किसी को न तो ओटीपी और न ही पासवर्ड दिया है।


अनाधिकृत रूप से निकाली गई राशि की अदायगी बैंक की तरफ से नहीं किए जाने पर दायर परिवाद में जिला आयोग ने ग्राहक और बैंक की संयुक्त लापरवाही मानते हुए आधी राशि के लिए ही बैंक को जवाबदेह माना। अपील पर बहस करते हुए अधिवक्ता भंडारी ने कहा कि बिना किसी साक्ष्य और सबूत के जिला आयोग ने यह निष्कर्ष देकर गंभीरतम भूल की है कि संभवत: उपभोक्ता ने ओटीपी नंबर दिए हो। बैंक की तरफ से कहा गया कि अनाधिकृत निकासी तभी हो सकती है जब ग्राहक ही ओटीपी या पासवर्ड अनजान को बता दें।


राज्य उपभोक्ता आयोग ने अपील मंजूर करते हुए महत्वपूर्ण व्यवस्था दी कि अनाधिकृत व्यवहार से निकासी होने पर उपभोक्ता तीन दिन के भीतर बैंक को सूचना कर देता है तो बैंक उपभोक्ता की कोई जिम्मेदारी नहीं होकर हुए नुकसान की समस्त भरपाई की जवाबदेही और जिम्मेदारी बैंक की ही होगी।


उन्होंने बिना साक्ष्य और सबूत के परिवादी को भी जिला आयोग द्वारा बराबरी की लापरवाही मानकर आधी राशि ही दिलाने के निर्णय को रद्द करते हुए कहा कि बैंक यह साबित करने में नाकाम रही कि उपभोक्ता ने ओटीपी या पासवर्ड अनजान व्यक्ति को दिए हो। उन्होंने एसबीआई को आदेश दिया कि अपीलार्थी को 30 दिन में नुकसानित राशि 49 हजार 960 रुपये मय ब्याज 04 फरवरी 2022 से तथा 5-5 हजार रूपये हरजाना और परिवाद व्यय अदा करें।

Latest News