इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

इजराइल ने अमेरिका से कहा, उसके पास \'बहुत कम\' बैलिस्टिक मिसाइल इंटरसेप्टर बचे

15 Mar 2026


तेल अवीववॉशिंगटन, 15 मार्च (हि.स.)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच इजराइल की मिसाइल रक्षा क्षमता पर दबाव बढ़ता दिख रहा है। ईरान की तरफ लगातार हो रहे हमलों के कारण इजराइल के पास बैलिस्टिक मिसाइल इंटरसेप्टर की कमी होने लगी है। बताया जा रहा है कि इजराइल ने इस स्थिति को लेकर अमेरिका को आगाह किया है, जबकि वॉशिंगटन का कहना है कि उसके अपने भंडार फिलहाल पर्याप्त हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका अपने इंटरसेप्टर इजराइल को बेचेगा या साझा करेगा।


समाचार समूह टाइम्स ऑफ इजराइल ने अमेरिकी समाचार वेबसाइट सेमाफोर के हवाले से बताया है कि पश्चिम एशिया में बीते 15 दिनाें से जारी संघर्ष के बीच इजराइल को अपनी मिसाइल रक्षा प्रणाली के लिए जरूरी बैलिस्टिक मिसाइल इंटरसेप्टर की कमी का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिका को जानकारी दी है कि लगातार हो रहे हमलों के कारण उसके इंटरसेप्टर का भंडार तेजी से घट रहा है।


वहीं, रिपोर्ट में कहा गया है कि, अमेरिकी अधिकारियों काे पहले से पता था कि इजराइल पहले से ही सीमित इंटरसेप्टर स्टॉक के साथ इस संघर्ष में उतरा था। पिछले साल गर्मियों में ईरान के साथ हुई झड़पों के दौरान बड़ी संख्या में इंटरसेप्टर इस्तेमाल हो चुके थे, जिससे उसकी लंबी दूरी की हवाई रक्षा प्रणाली पर पहले से दबाव था। मौजूदा संघर्ष के दौरान ईरान के लगातार हमलों ने इस दबाव को और बढ़ा दिया है।


रिपोर्ट के अनुसार, ईरान अब अपनी कुछ मिसाइलों में क्लस्टर गोला-बारूद भी जोड़ रहा है। इससे मिसाइलों को रोकने के लिए ज्यादा इंटरसेप्टर की जरूरत पड़ सकती है और इज़राइल की एयर डिफेंस प्रणाली पर अतिरिक्त दबाव बन सकता है।


एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि वॉशिंगटन को महीनों से इजराइल की सीमित इंटरसेप्टर क्षमता के बारे में जानकारी थी और यह स्थिति पहले से अनुमानित थी। हालांकि अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका को अपने इंटरसेप्टर भंडार की ऐसी कमी का सामना नहीं करना पड़ रहा है और उसके पास अपने ठिकानों, कर्मियों और हितों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं।


फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका अपने इंटरसेप्टर इजराइल को बेचेगा या साझा करेगा। ऐसा करने से अमेरिका के घरेलू भंडार पर भी दबाव पड़ सकता है।


रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल के पास ईरानी मिसाइलों से बचाव के लिए अन्य विकल्प भी हैं, जिनमें लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल शामिल है। हालांकि लंबी दूरी की मिसाइलों को रोकने के लिए इंटरसेप्टर सबसे प्रभावी रक्षा प्रणाली माने जाते हैं। वहीं, इज़राइल की प्रसिद्ध आयरन डोम प्रणाली मुख्य रूप से कम दूरी के रॉकेट और ड्रोन हमलों को रोकने के लिए बनाई गई है।


इस बीच अमेरिका ने भी अपनी मिसाइल रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के लिए कदम उठाए हैं। पेंटागन ने टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (थाड) मिसाइल रक्षा प्रणाली के उत्पादन को बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की है। अधिकारियों का कहना है कि अमेरिका के पास अभी भी पर्याप्त थाड सिस्टम, लड़ाकू विमान और मध्यम-स्तर के इंटरसेप्टर मौजूद हैं।


व्हाइट हाउस का कहना है कि ईरान के खिलाफ अपने सैन्य लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अमेरिका के पास पर्याप्त हथियार और संसाधन हैं। वहीं, इजराइल अपनी इंटरसेप्टर कमी को दूर करने के लिए संभावित समाधान तलाश रहा है।

Latest News